October Holiday List: अक्टूबर में छुट्टियों की बहार, घूमने के लिए कैसे करें बेहतर प्लानिंग?, जानें

अक्टूबर 2025 में सरकारी और ऐच्छिक छुट्टियों के साथ दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज जैसे त्योहार, 9 दिनों के लंबे ब्रेक और दो लॉन्ग वीकेंड का पूरा कैलेंडर। जानिए कैसे लें छुट्टियां और बनाएं बेहतर प्लानिंग।

Updated On 2025-09-18 16:15:00 IST
सार्वजनिक अवकाश।

October 2025 Holiday: अक्टूबर 2025 भारतीय कैलेंडर में उन महीनों में से एक होने जा रहा है, जब त्योहारों की झड़ी लगने के साथ-साथ छुट्टियों की भी भरमार रहेगी। इस महीने में सरकारी, ऐच्छिक और वीकेंड छुट्टियों का ऐसा मेल बन रहा है, जो आपको शानदार लॉन्ग वीकेंड्स और फैमिली टाइम बिताने का भरपूर मौका देगा। अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करें और सिर्फ 1 या 2 दिन की छुट्टियां एडजस्ट कर लें, तो अक्टूबर में आपको 5 से लेकर 9 दिन तक की लगातार छुट्टियां मिल सकती हैं। यहां जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

अक्टूबर 2025 में प्रमुख छुट्टियां और त्योहार

तारीख

दिन

त्योहार/अवकाश

1 अक्टूबर

बुधवार

महानवमी (ऐच्छिक अवकाश)

2 अक्टूबर

गुरुवार

गांधी जयंती/दशहरा

10 अक्टूबर

शुक्रवार

करवाचौथ (ऐच्छिक अवकाश)

18 अक्टूबर

शनिवार

वीकेंड

19 अक्टूबर

रविवार

वीकेंड

20 अक्टूबर

सोमवार

दीपावली

22 अक्टूबर

बुधवार

गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर

गुरुवार

भाई दूज

25-26 अक्टूबर

 शनिवार-रविवार

वीकेंड

कैसे बनाएं प्लान?

1 छुट्टी लेकर पाएं 5 दिन का ब्रेक

अक्टूबर के शुरुआत में भी 1 अक्टूबर (महानवमी) और 2 अक्टूबर (दशहरा) की छुट्टियों के बाद 3 अक्टूबर शुक्रवार को यदि आप छुट्टी ले लेते हैं, तो

1-2 अक्टूबर: छुट्टियां

3 अक्टूबर: छुट्टी लें (प्लान की गई)

4-5 अक्टूबर: शनिवार-रविवार

यानी आपको 5 दिन का मिनी वैकेशन मिल सकता है।

2 छुट्टियां लेकर पाएं 9 दिन की लंबी छुट्टी

अगर आप 21 अक्टूबर (मंगलवार) और 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को अवकाश ले लें, तो आपके पास 18 से 26 अक्टूबर तक लगातार 9 दिन की छुट्टी हो सकती है।

  • 18-19 अक्टूबर: शनिवार-रविवार
  • 20 अक्टूबर: दीपावली (सरकारी छुट्टी)
  • 21 अक्टूबर: अवकाश लें (पर्सनल लीव)
  • 22-23 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा और भाई दूज
  • 24 अक्टूबर: एक और पर्सनल लीव
  • 25-26 अक्टूबर: वीकेंड

छुट्टियों का सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • अपनी कंपनी/स्कूल के कैलेंडर के अनुसार पहले से अवकाश प्लान करें।
  • ट्रैवल बुकिंग, ट्रेन टिकट और होटल आरक्षण समय रहते करवा लें।
  • यदि संभव हो तो "वर्क फ्रॉम होम" जैसे विकल्पों को जांचें।

अक्टूबर 2025 त्योहारों और छुट्टियों से भरा एक सुनहरा महीना है। यदि आप कुछ छुट्टियों की रणनीतिक प्लानिंग कर लेते हैं, तो आपको बिना ज्यादा लीव खर्च किए, लंबा ब्रेक मिल सकता है। जो कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बेहद जरूरी भी है। तो अब देर किस बात की? आज ही कैलेंडर उठाइए, अपनी छुट्टियां प्लान कीजिए और इस अक्टूबर को बनाइए यादगार!

Tags:    

Similar News