Shantanu Naidu: रतन टाटा के बुढ़ापे का सहारा बने शांतनु नायडू कौन हैं? गुलजार ने कही ये बात 

रतन टाटा के असिस्टेंट रहे 31 वर्षीय शांतनु नायडू टाटा संस के कर्मचारी थे। वह एक इंजीनियर, इन्फ्लुएंसर, लेखक और उद्यमी हैं। शांतनू की एक फेसबुक पोस्ट से टाटा इतना प्रभावित हुए कि अपना सहयोगी बना लिया।

Updated On 2024-10-11 10:44:00 IST
Ratan Tata assistant Shantanu Naidu

Who is Shantanu Naidu: टाटा ग्रुप के सफलतम चेयरमैन रहे रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने बुधवार रात चौच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। जब वह वाणप्रस्थ आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे थे तो उनके साथ अक्सर एक दुबला-पतला युवक दिखता था। आप जानते हैं कि कौन है वह युवक, जिनसे रतन टाटा भी अक्सर सलाह-मशविरा किया करते थे। हम जिस पतले दुबले से युवक की बात कर रहे है, उनका नाम है शांतनु नायडू। 

रतन टाटा के असिस्टेंट रहे 31 वर्षीय शांतनू कुछ तो खासियत रही होगी, जिसके चलते दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा उनके साथ अपना कीमती समय गुजारा। देखा जाए तो रतन टाटा का 31 वर्षीय शांतनु नायडू खास जुड़ाव रहा है। हालांकि, रतन टाटा का इनके साथ कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

नायडू की काफी प्रसिद्धि
शांतनु नायडू की देशभर में व्यवसायी इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट, डीजीएम, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, लेखक और उद्यमी के रूप में कापी प्रसिद्धि है। शांतनु नायडू ने बिजनेस इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो कई लोगों के लिए हमेशा सपना होता है। तभी तो वह रतन टाटा के अंतिम दिनों में साथी बने।

यह भी पढ़ें: Ratan Tata: इस बॉलीवुड हसीना के प्यार में थे रतन टाटा, शादी तक पहुंची बात, पर टूट गया रिश्ता

टाटा ट्रस्ट में कब से?
लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, शातनु जून 2007 से टाटा ट्रस्ट में कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने टाटा ऐलेक्सी में भी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर भी काम किया है। यह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। एक बार उन्होंने फेसबुक पर आवारा कुत्तों के लिए बनाए गए रिफलेक्टर (डॉग कॉलर) के बारे में लिखा था। इस रिफलेक्टर की वजह से ड्राइवर उन्हें मुंबई की सड़कों पर दूर से देख सकें। इस पोस्ट पढ़ने के बाद रतन टाटा ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया और वह पसंद आ गए।

यह भी पढ़ें: जीवन दर्शन: रतन टाटा के 7 सबक, जो सिखाते हैं जिंदगी जीना

अंतिम यात्रा में भी सबसे आगे
प्रख्यात गीतकार गुलजार ने अपने X हैंडल पर गुरुवार को एक पोस्ट किया है। उसमें लिखा है कि रतन टाटा के अंतिम यात्रा में सबसे आगे बाइक चला कर जाने वाला शांतनु नायडू ही है। गुलजार लिखते हैं आप पर यह देश सदैव गर्व करता रहेगा। युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं आप और आप जैसी सेवा सदनी, सहजता और सरलता हर इंसान में होनी चाहिए। रतन टाटा जी को विनय श्रद्धांजलि।

Similar News