Ratan Tata: इस बॉलीवुड हसीना के प्यार में थे रतन टाटा, शादी तक पहुंची बात, पर टूट गया रिश्ता

Ratan Tata romantic relationship with Bollywood actress simi garewal, he planned to marry her
X
Ratan Tata Death
Ratan Tata Death: भारत के 'रत्न' उद्योगपति रतन टाटा ने जीवन में खूब बलुंदियों को छुआ लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन एक समय में वह एक बॉलीवुड हसीना के प्यार में थे लेकिन ये मोहब्बत भी अधूरी रह गई।

Ratan Tata Death: रतन टाटा, वो नाम जो हर भारतीय के दिल में बसता है, आज हमेशा के लिए दुनिया को छोड़कर चले गए। मशहूर बिजनेस टायकून रतन टाटा का 9 अक्टूबर देर रात निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह अपने अंतिम समय में क्रिटिकल कंडीशन में थे जिसके चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

Ratan Tata

रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के सेलब्स और बड़ी हस्तियां विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन काम में दिया। पैसा, शोहरत, नाम सबकुछ कमाया लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन उन्हें जीवन में 4 बार प्यार हुआ था। इनमे से उनका एक अफेयर हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज अभिनेत्री के साथ भी रहा था। एक्ट्रेस के साथ रतन टाटा का प्यार परवान पर था, दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन किस्मत तो कुछ और ही मंजूर था।

Ratan Tata

रतन टाटा एक सक्सेफुल बिजनेसमैन और परोपकारी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। उनका एक अफेयर बॉलीवुड हसीना के साथ रहा था। ये एक्ट्रेस हैं सिमी गरेवाल। सिमी गरेवाल और रतम टाटा एक समय रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। इस अफेयर को सिमी ने खुद एक इंटरव्यू में कबूला था।

simi garewal

सिमी गरेवाल ने बताया था कि वह टाटा के साथ खूबसूरत रिश्ते में थीं और दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा था "रतन एकदम परफेक्ट इंसान हैं। उनका मजाक करने का अंदाज बेहतरीन है। वह परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए मायने नहीं रहा... वह जितना विदेश में आराम से रहते हैं, उतना भारत में नहीं रहते।"

simi garewal- Ratan Tata

हालांकि सिमी गरेवाल के साथ उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी और शादी से पहले ही उनका रिश्ता खत्म हो गया। जब रतन टाटा एक बार सिमी गरेवाल के मशहूर टॉक शो 'रेन्जेव्यू विद सिमी गरेवाल' में पहुंचे थे तब सिमी ने उनसे पूछा था कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की।

simi garewal show

इसपर उद्योगपति ने कहा था, "उस समय काम में मेरा ध्यान था... मैं कभी-कभी शादी करने के करीब भी आया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इन चीजों की पूरी एक सीरीज मुझे शादी करने से रोकती रही।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story