कौन हैं नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा: शक्तिकांत दास की लेंगे जगह; 11 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

RBI New Governor Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत्रा की नियुक्ति। मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल समाप्त। जानें संजय मल्होत्रा की शिक्षा और करियर।

Updated On 2024-12-09 19:41:00 IST
RBI New Governor Sanjay Malhotra

RBI New Governor Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत्रा की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को उनके नाम को मंजूरी दी। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे और बुधवार (11 दिसंबर 2024) को अपने नए पदभार को संभालेंगे। उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है।

जानिए कौन हैं IAS संजय मल्होत्रा?
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की है और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से हासिल की। वह वर्तमान में वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत हैं।  

RBI New Governor Sanjay Malhotra

शक्तिकांत दास का कार्यकाल रहा ऐतिहासिक 
शक्तिकांत दास ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय रिजर्व बैंक को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद दिसंबर 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। कोविड-19 महामारी और उसके बाद की आर्थिक चुनौतियों के दौरान दास ने देश की मौद्रिक नीतियों को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

और भी पढ़ें:- रेपो रेट पर RBI का बड़ा अपडेट: क्या महंगा होगा लोन...EMI बढ़ेगी या नहीं, जानिए

संजय मल्होत्रा के पास 33 सालों का अनुभव 
संजय मल्होत्रा का 33 सालों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे क्षेत्रों में काम किया है। फाइनेंस और टैक्सेशन में उनके गहरे अनुभव ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बनाया।

Similar News