Girl Dies After Eating Cake: बर्थडे केक भी हो सकता है जानलेवा, संभलकर करें ऑनलाइन ऑर्डर, पंजाब में लड़की की मौत

Girl Dies After Eating Cake: यह घटना पंजाब के पटियाला शहर की है। मृतका के दादा ने बताया था कि पोती ने 24 मार्च की शाम केक काटा। उसी रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया।

Updated On 2024-03-30 23:17:00 IST
punjab Girl Die eating Cake

Girl Dies After Eating Cake: पंजाब में अपने जन्मदिन पर केक खाने के बाद कथित फूड पॉइजनिंग से 10 साल की लड़की की जान चली गई। उसके दादा ने कहा कि केक खाने के बाद लड़की की छोटी बहन समेत पूरा परिवार बीमार पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, पटियाला की एक बेकरी से ऑनलाइन केक ऑर्डर किया गया था।

मौत से पहले खुशियां मनाते दिखी लड़की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता का नाम मानवी (10 साल) था। वह अपनी मौत से कुछ घंटे पहले वीडियो में केक काटते और अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते देखी गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।  

केक खाने पर परिवार को होने लगी थी उल्टियां
लड़की के दादा हरबन लाल ने बताया कि पोती ने 24 मार्च की शाम केक काटा और उसी रात 10 बजे तक पूरी फैमिली बीमार पड़ गई। इसके तुरंत बाद बेटियों को उल्टी होने लगी। मानवी ने भयंकर प्यास लगने और मुंह सूखने की शिकायत करते हुए पानी मांगा था। इसके बाद वह सोने चली गई थी। अगली सुबह तबीयत बिगड़ने पर हम उसे अस्पताल लेकर गए। 

केक कान्हा बेकरी मालिक पर FIR दर्ज
हरबन लाल ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे ऑक्सीजन पर रखा और ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके तुरंत बाद मानवी को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि 'केक कान्हा' से ऑर्डर किए गए चॉकलेट केक में कोई जहरीला पदार्थ मौजूद था। शिकायत के आधार पर बेकरी मालिक के एफआईआर दर्ज की गई है। केक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 

Similar News