Miss World 2024: भारत की सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड की रेस से हुईं बाहर, चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीता खिताब

Miss World 2024: भारत की सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड की रेस से बाहरो गई हैं। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने इस साल का मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है।

Updated On 2024-03-09 23:18:00 IST
Miss World 2024 Kristina Piszkova

Miss World 2024: भारत की सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड की रेस से बाहरो गई हैं। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने इस साल का मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। पूर्व मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड 2024 ताज पहनाया।  मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 9 मार्च को भारत के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया।्र

112 देश की हसीनाओं ने हिस्सा लिया
इस बार इवेंट में 112 देश की हसीनाओं ने हिस्सा लिया। दरअसल, मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों के एक पैनल ने जज किया। इस पैनल में फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, एक्ट्रेस कृति सेनन,अमृता फडनवीस और क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल थे। बता दे कि मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले इवेंट आर्गनाइज करने का मौका भारत को 28 साल बाद मिला है।भारत ने आखिरी बार 1996 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।। 

अंतिम राउंड में बाहर हुईं सिनी शेट्टी 
आपको बता दें कि फिनाले राउंड तक पहुंचने वाली प्रतियोगियों में सिनी शेट्टी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी। शेट्टी से यह उम्मीदें थी कि वह इस बार देश के लिए मस वर्ल्ड का खिताब दिलाएंगी। हालांकि, वह अंतिम राउंड में इस रेस से बाहर हो गईं। सिनी इससे पहले मिस फेमिना 2022 का खिताब जीत चुकी हैं। 

Similar News