लोकसभा चुनाव 2024: आदिवासी समुदाय के लिए कांग्रेस की पांच बड़ी घोषणाएं, छह माह में वनाधिकार, पेशा के साथ MSP का लाभ
Congress 5 announcements for tribal: राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में न्याय यात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय के लिए पांच घोषणाएं की हैं। इनमें सुशासन, सुधार, सुरक्षा, स्वशासन और स्वाभिमान का जिक्र किया है।
Congress 5 announcements for tribal: कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले तरह-तरह की लोक लुभावन घोषणाएं कर रही हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को आदिवासी समुदाय के लिए पांच बड़ी घोषणएं करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो वन अधिकार अधिनियम राष्ट्रीय मिशन स्थापित कर अलग से बजट आवंटित करेंगे। साथ ही छह महीने के अंदर जमीन के पट्टे जारी कर लघु वन उपज को एमएसपी के दायरे में लाएंगे।
आदिवासी न्याय:
— MP Congress (@INCMP) March 12, 2024
• सुशासन: वन अधिकार अधिनियम (FRA) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन स्थापित किया जाएगा, एक स्पेशल बजट रखा जाएगा, और विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। हम 1 वर्ष के भीतर सभी लंबित FRA क्लेम्स का निपटान सुनिश्चित करेंगे। हम 6 महीने के अंदर सभी अस्वीकृत… pic.twitter.com/qE1YEc5su4
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लकार्जुन खरगे ने दिल्ली में प्रेस कांन्फ्रेंस करते हुए इन घोषणाओं की जानकारी दी। कहा, यहां आदिवासी समुदाय के अधिकारों को सुरक्षित करने वाले हमारे संकल्प और गांरटी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार की खामियां गिनाते हुए किा कहा, देश के अलग-अलग विभागों में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, जबकि, देश का युवा बेरोजगार भटक रहा है। सरकार भर्तियां नहीं कर रही। मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देने वाले सरकारा संस्थाएं निजी हाथों में सौपते जा रहे हैं।
देश के अलग-अलग विभागों में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं।
— Congress (@INCIndia) March 12, 2024
BJP सरकार भर्तियां नहीं कर रही, क्योंकि अगर भर्ती हुई तो OBC, SC/ST के लोगों को स्थायी नौकरी मिल जाएगी। इसलिए सरकार कांट्रैक्ट पर लोगों को नौकरी दे रही है।
मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन… pic.twitter.com/3p5ZGYs0T4