Lok Sabha Chunav 2024: पांचवें चरण की बड़ी बातें, 20 मई को इन राज्यों में होगा मतदान; 5 प्वाइंट में जानिए सबकुछ

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। मतदाता 49 सीटों के लिए अपना वोट ईवीएम में दर्ज करेंगे।

Updated On 2024-05-19 23:12:00 IST
Lok sabha Election 2024 Voting

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार (20 मई) को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। मतदाता 49 सीटों के लिए अपना वोट ईवीएम में दर्ज करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, पांचवें चरण में कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 264 उम्मीदवार महाराष्ट्र और सबसे कम तीन प्रत्याशी लद्दाख में हैं। आइए, जानते हैं इस चरण की बड़ी बातें...  

1) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला:  
सोमवार को मतदाता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, भारती प्रवीण पवार, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेंगे।    

2) कितने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग: 8 
उत्तर प्रदेश: 14 
महाराष्ट्र: 13 
बिहार: 5 
पश्चिम बंगाल: 7 
झारखंड: 3
ओडिशा: 5 
जम्मू और कश्मीर: 1 
लद्दाख: 1 

3) कितनी सीटों पर मतदान, कितने करोड़पति?
इस चरण में 49 सीटों पर मतदान होना है। सभी सीटों पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से 227 करोड़पति हैं। सिर्फ एक कैंडिडेट ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

4) इस चरण में कितने प्रत्याशी मैदान में: 695
इस चरण में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 264, उत्तर प्रदेश में 144, पश्चिम बंगाल में 88, बिहार में 80, झारखंड में 54, ओडिशा में 40, जम्मू-कश्मीर में 22 और लद्दाख में तीन प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

5) पांचवें चरण में कुल सीटों पर चुनाव संपन्न: 428
अप्रैल में शुरू हुए लोकसभा चुनाव के चार चरणों में अब तक 379 सीटों पर मतदान हो चुका है। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद छठे चरण में 58 और अंतिम यानी सातवें चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर चुनाव 
पांचवे चरण में यूपी की मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में लोकसभा चुनाव हैं।

Similar News