कोलकाता के होटल में भीषण आग: धुआं-लपटों के बीच फंसे लोग तो मची चीख-पुकार; 14 की मौत, 22 लोगों की बचाई जान

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में मंगलवार (29 अप्रैल) की रात बड़ी घटना हो गई। फालपट्टी मछुआ इलाके के ऋतुराज होटल में भीषण आग भड़क गई। आग में जलने से 14 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  

Updated On 2025-04-30 09:47:00 IST
Kolkata Hotel Fire

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में मंगलवार (29 अप्रैल) की रात बड़ी घटना हो गई। फालपट्टी मछुआ इलाके के एक होटल में भीषण आग भड़क गई।  आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग में जलने से 14 लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 22 लोगों को बचाया। अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

रसोईघर से पूरे होटल में फैली आग 
जानकारी के मुताबिक, बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी में ऋतुराज होटल है। इलाका व्यस्ततम है। होटल की रसोईघर मंगलवार रात सवा आठ बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। होटल में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ धुआं और आग की लपटोें के बीच लोग फंस गए। कुछ किसी तरह खिड़की-दरवाजे और छत से कूदकर भागे।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार(30 अप्रैल) को सुबह आग पर काबू पाया जा सका। भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई। अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

बालकनी से कूदा शख्स, मौत 
घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि होटल कर्मी मनोज पासवान (40 साल) आग लगते ही जान बचाकर भागा। मनोज होटल की बालकनी से कूद गया। नीचे गिरने से मनोज गंभीर घायल हो गया। तुरंत मनोज को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।  

जांच के लिए विशेष टीम बनाई 
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि यह आग लगने की घटना रात 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई है। 

सुकांत मजूमदार ने जताया दुख 
केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हादसे पर दुख जताया। सुकांत ने कहा-मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फायर सेफ्टी के सख्त नियम बनाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटना न हो। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा-दुखद हादसा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। 

Similar News