IndiGo फ्लाइट में बीड़ी पीने की तलब पड़ी भारी: टॉयलेट में लगाया कश, क्रू मेंबर्स ने किया पुलिस के हवाले, सिक्योरिटी पर उठे सवाल

IndiGo Passenger Arrested for Smoking Beedi: बीड़ी की तेज गंध से क्रू मेंबर्स के बीच संदेह पैदा हो गया। जिसके बाद गहन तलाशी ली गई। तब पता चला कि टॉयलेट के अंदर एक यात्री वास्तव में धूम्रपान कर रहा था। जांच करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Updated On 2024-03-06 14:12:00 IST
IndiGo Passenger Arrested for Smoking Beedi

IndiGo Passenger Arrested for Smoking Beedi: लत बुरी चीज है। चाहे किसी भी चीज की हो। यह आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है। ऐसा ही मामला मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है। इंडिगो फ्लाइट का एक 42 वर्षीय यात्री को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका जुर्म फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीना है। पुलिस ने कहा कि यह घटना दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में हुई। यात्री ने फ्लाइट के टॉयलेट के अंदर कथित तौर पर बीड़ी पी। बदबू आने पर क्रू मेंबर्स ने शख्स को बीड़ी पीने से रोका। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने पर आरोपी यात्री को पुलिस को सौंप कर दिया गया।  

रियाद जा रही थी फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से मुंबई और वहां से रियाद जा रही थी। यात्री सोमवार को फ्लाइट में चढ़ा था। उस वक्त उसके पास एक बीड़ी और लाइटर था। बावजूद इसके वह सुरक्षा इंतजामों को चुनौती देते हुए अपने साथ फ्लाइट में ले गया। यात्री को फ्लाइट में बीड़ी पीने की तलब लगी। वह टॉयलेट गया। जहां उसने बीड़ी का कश लगाना शुरू किया। लेकिन बीड़ी की तेज गंध पूरे फ्लाइट में फैल गई।

पुलिस कस्टडी में यात्री
बीड़ी की तेज गंध से क्रू मेंबर्स के बीच संदेह पैदा हो गया। जिसके बाद गहन तलाशी ली गई। तब पता चला कि टॉयलेट के अंदर एक यात्री वास्तव में धूम्रपान कर रहा था। जांच करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि व्यक्ति फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पहले भी लोग धूम्रपान के आरोप में पकड़े गए
यह पहला मामला नहीं है, जब किसी यात्री को विमान में सिगरेट पीने के आरोप में पकड़ा गया है। पिछले साल अगस्त में दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट के अंदर एक पुरुष यात्री को बीड़ी पीते हुए पाया गया था। जांच के बाद टॉयलेट में आंशिक रूप से जली हुई बीड़ी पाई गई। इस घटना के बाद फ्लाइट क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और लैंडिंग पर मुंबई के सहारा पुलिस स्टेशन को मामले की सूचना दी।

अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट के मुंबई पहुंचने के बाद सहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 के तहत दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालने के साथ-साथ विमान नियमों की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मार्च 2023 में कोलकाता से इंडिगो की उड़ान में धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने के बाद बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक और यात्री को पकड़ा गया था। केबिन क्रू को कूड़ेदान में एक सिगरेट मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में साथी यात्रियों के जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए मामला दर्ज किया गया।

Similar News