Indigo Flight में पायलट की पिटाई का VIDEO: उड़ान में देरी से नाराज शख्स ने जड़ा थप्पड़, लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डालें

Indigo Flight Passenger Assaults Pilot Watch Video: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) डीसीपी के मुताबिक, यात्री के खिलाफ इंडिगो एयरलाइंस ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीसीपी ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।

Updated On 2024-01-15 10:16:00 IST
Indigo Flight

Indigo Flight Passenger Assaults Pilot Watch Video: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने रविवार को पायलट पर हमला कर दिया। उस वक्त पायलट एनाउंसमेंट कर रहा था। हमला करने वाला शख्स उड़ान में देरी से नाराज था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि यह मामला कब का है, इसकी जानकारी नहीं है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) डीसीपी के मुताबिक, यात्री के खिलाफ इंडिगो एयरलाइंस ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीसीपी ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।

Watch Video...

दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी। कोहरा के चलते फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग में कठिनाई हो रही है। विमान का पायलट उड़ान में देरी संबंधी जानकारी दे रहा था। इससे यात्री गुस्से में आ गया। उसने पायलट पर हमला बोल दिया। वीडियो में पीले रंग की हुडी में एक यात्री पायलट की ओर दौड़ा और उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। एयर होस्टेस ने उसे रोकने की कोशिश की। उड़ान में देरी से अन्य यात्री भी परेशान थे। 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि यह मामला कब का है, इसकी जानकारी नहीं है।

लोगों ने यात्री की हरकत पर जताया गुस्सा
वीडियो को रविवार रात एवगेनिया बेल्सकिया नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इसके बाद वीडियो एक्स पर भी वायरल हो गया। जिस पर यूजर्स तमाम प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने यात्री को नो फलाई लिस्ट में डालने के लिए कहा। उसने कहा कि पायलट या केबिन क्रू का देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करो, और इसे नो-फ्लाई सूची में डाल दो। उनकी तस्वीर प्रकाशित करिए, ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उनके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अभी एक एयरलाइन कैप्टन का एक वीडियो देखा, जिसमें एक यात्री ने देरी के कारण उस पर हमला किया। सच में दोस्त? हमें पहले सभ्य इंसान बनने की जरूरत है और यह उपद्रवी, हिंसक व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है। 

Tags:    

Similar News