हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें: सीजन की पहली बर्फबारी, 87 सड़कें सील; IMD का अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फबारी की वजह से 87 सड़कें बंद है। IMD ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया।

Updated On 2024-12-09 17:02:00 IST
हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें!

Snowfall In Himachal: हिमाचल प्रदेश में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने पर्यटन स्थलों को आकर्षक बना दिया, लेकिन जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राज्य में कुल 87 सड़कें बर्फबारी के कारण बंद कर दी गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित जिले शिमला और किन्नौर रहे, जहां 58 और 17 सड़कें बंद हैं।  

पर्यटक और स्थानीय लोग सतर्क रहें
शिमला, कुफरी, फागू और नारकंडा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। वहीं, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा जिलों में भी सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी देते हुए पर्यटकों से सुरक्षित यात्रा की अपील की है।

और भी पढ़ें:- Shimla Popular Places: शिमला में घूमने के लिए 7 जगहें हैं बेहद लोकप्रिय, दिसंबर का टूर बनेगा स्पेशल

तापमान में गिरावट, शीतलहर का प्रकोप
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। लाहौल-स्पीति के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे चला गया।  

घने कोहरे का IMD अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रही और कई स्थानों पर तापमान शून्य से दो से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 और 11 दिसंबर को सुबह, शाम और देर रात के समय भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

और भी पढ़ें:- Himachal Places: दिसंबर में हिमाचल प्रदेश घूमने का बनाएं प्लान, यहां 5 जगहें जीत लेंगी आपका दिल

बर्फबारी से बचाए गए पर्यटक
लाहौल और स्पीति पुलिस के अनुसार, बीते रविवार शाम से बर्फबारी के कारण लाहौल में 490 वाहनों में फंसे लगभग 800 लोगों को बचाया गया है। कई सड़कों पर बर्फ और फिसलन भरी सड़कों की वजह से वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई।

Similar News