GST Collection October: अक्टूबर में GST संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड; 1.87 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, 9% की हुई बढ़ोतरी

GST Collection October: अक्टूबर 2024 में भारत का GST संग्रह 9% की वृद्धि के साथ 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जानें, यह वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित कर रही है।

Updated On 2024-11-01 17:44:00 IST
GST Hike Proposal

GST Collection October: अक्टूबर 2024 में भारत का वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह पिछले साल की तुलना में 9% की वृद्धि के साथ 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले यानी अक्टूबर 2023 में सरकार ने 1.72 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। यह बढ़ोतरी भारतीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की ओर संकेत करती है और सरकार के लिए राजस्व में वृद्धि का बड़ा स्रोत बनी है।

अक्टूबर के GST संग्रह ने बनाया रिकॉर्ड
वित्त मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर के GST संग्रह ने पिछले कई महीनों की तुलना में उच्चतम वृद्धि दर दर्ज की है। यह वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू लेन-देन से होने वाली आय में बढ़ोतरी के कारण हुई है। इसमें केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और उपकर 12,550 करोड़ रुपये रहा।

वहीं, पिछले महीने सितंबर में सरकार ने GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। रिफंड के बाद नेट GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले यह आंकड़ा 8% ज्यादा है। ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के लिहाज से यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ और अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए का GST सरकार ने वसूला था।

Similar News