Viral video: अरे...'जन गण मन' के बीच क्या कर बैठे नीतीश कुमार; बिहार में मचा सियासी बवाल, राष्ट्रगान के अपमान का लगा आरोप

Nitish Kumar Rashtragan video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'राष्ट्रगान के दौरान बात करके बुरे फंस गए। जन गण मन के बीच 'हाय-हेलो और नमस्ते करने का वीडियो वायरल होते ही सियासी बवाल मच गया।

Updated On 2025-03-21 22:22:00 IST
Viral video: अरे...'जन गण मन' के बीच क्या करने लगे नीतीश कुमार; क्या PM मोदी के 'लाडले' की जाएगी कुर्सी? जानिए...

Nitish Kumar Rashtragan video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'राष्ट्रगान के दौरान बात करके बुरे फंस गए। जन गण मन के बीच 'हाय-हेलो और नमस्ते करने का वीडियो वायरल होते ही सियासी बवाल मच गया। शुक्रवार (21 मार्च) को विधानसभा में हंगामा हुआ। पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा-नीतीश को माफी मांगी चाहिए। उन्होंने देश का अपमान किया है। 'अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग खराब है तो गद्दी छोड़नी चाहिए। अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बेटा नहीं बनता तो किसी दूसरे को कुर्सी सौंप दें।

जानिए पूरा मामला
CM नीतीश कुमार गुरुवार (21 मार्च) को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम में राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान बजते वक्त मंच पर खड़े नीतीश अपने पास खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोकते रहे। दीपक कुमार ने नीतीश को हाथ देकर रोकना चाहा। उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन नीतीश नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे। CM नीतीश की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने हमला बोला। बिहार की सियासत गरमा गई।

PM मोदी के लाडले CM ने किया राष्ट्रगान का अपमान 
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी CM नीतीश पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा-मैं बार-बार कहता हूं कि सीएम अचेता अवस्था में हैं। मुख्यमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है, जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।

CM की कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं 
समाजवादी पार्टी के सासंद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान तो देश का सम्मान है। सभी को सम्मान करना चाहिए। लाखों लोगों ने कुर्बानी दी तो देश को तिरंगा और राष्ट्रगान मिला। आरजेडी लीडर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत हो गए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। वे राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं। नीतीश, सीएम की कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं हैं।

राष्ट्रगान का अपमान नहीं हुआ
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान नहीं हुआ। जंगलराज आरजेडी का मंसूबा धरा रह जाएगा, कहीं कुछ नहीं हुआ। विपक्ष के नेता को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर पता नहीं है। पूरा परिवार करप्शन में डूबा है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त देश में दूसरा नहीं है। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के माफी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। 

विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब 
BJP विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि 'CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है। उनको कुछ याद आ गया होगा। राष्ट्रगान ध्यान में नहीं होगा तो दीपक कुमार को टोक दिया। फिर से वो राष्ट्र गान की मुद्रा में आ गए। विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए। 

Similar News