जिंदाबाद कलावती..आप पर गर्व है: बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती 78 साल की महिला स्ट्रेचर पर लेटकर पहुंची मतदान केंद्र, देखें VIDEO

Bengaluru Lok Sabha Election: कर्नाटक में इस समय 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दक्षिणी राज्य में सुबह 11 बजे तक अनुमानित 22.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Updated On 2024-04-26 13:20:00 IST
बेंगलुरु में 78 साल की महिला अस्पताल से स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंचीं।

Bengaluru Lok Sabha Election: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सभी को नाज होगा। साथ ही यह वीडियो उन लोगों के लिए नजीर है, जो मतदान के दिन को छुट्टी का दिन मानकर घर में सोते हैं। बेंगलुरु की 78 वर्षीय महिला कलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनके मन में बस एक ही सवाल कौंध रहा था कि वोट कैसे जाऊं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की परिवार के साथ अस्पताल प्रशासन का आगे आया। 

अस्पताल प्रबंधन ने कलावती को अस्पताल से मतदान केंद्र तक पहुंचाने का इंतजाम किया। उन्हें एंबुलेंस से जयनगर मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। इसके बाद स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे उन्होंने मतदान केंद्र के भीतर पहुंचकर अपना वोट डाला। ऑक्सीजन मास्क भी लगा था। 

Watch Video...

क्या थी कलावती को समस्या?
दरअसल, शुक्रवार, 26 अप्रैल को कर्नाटक समेत देश के 13 राज्यों में दूसरे फेज की वोटिंग है। कुछ दिन पहले से कलावती खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उनका ऑक्सीजन लेवल 80% था। आमतौर पर 95% या इससे अधिक ऑक्सीजन लेवल को ठीक माना जाता है। जांच के बाद उन्हें निमोनिया का पता चला।

जयनगर के मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर अरविंदा जीएम ने उनका इलाज शुरू किया और उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी, इनहेलेशन, एंटीवायरल दवाएं और सहायक देखभाल के साथ एंटीबायोटिक दवाएं दीं। जैसे ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ और उन्हें रिकवरी रूम में शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार को कलावती ने अपना वोट डालने की इच्छा व्यक्त की।

नर्सिंग टीम ने पूरी की इच्छा
जब मेडिकल टीम लोकतांत्रिक उत्सव में हिस्सा लेने के उनके फैसले का समर्थन करने के लिए आगे आई तो उन्हें खुशी हुई। नर्सिंग टीम की सहायता से उन्हें स्ट्रेचर पर वोट डालने के लिए जयनगर निर्वाचन क्षेत्र में ले जाया गया। उन्हें देखकर हर कोई हैरान था। 

Similar News