AP CM oath Ceremony: चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

AP CM oath Ceremony: एन. चंद्रबाबू नायडू आज बुधवार 12 जून को आंध्र प्रदेश के CM पद की शपथ ले ली। नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 25 मंत्री भी जल्द शपथ लेंगे। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम और नारा लोकेश ने कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली।

Updated On 2024-06-13 07:08:00 IST
AP CM oath Ceremony

AP CM oath Ceremony: एन. चंद्रबाबू नायडू आज बुधवार 12 जून को आंध्र प्रदेश के CM पद की शपथ ले ली। यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू ने सीएम पद की शपथ ली है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता और कई फिल्मी स्टार मौजूद रहे।  आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुन नजीर ने चंद्रबाबू नायडू और नई कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 25 मंत्री भी जल्द शपथ लेंगे। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम और नारा लोकेश ने कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली। बता दें कि आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बन रही है। मंगलवार को एनडीए विधायकों की बैठक में चंद्रबाबू नायडू काे सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। 

नई कैबिनेट में किस पार्टी के कितने विधायक
आंध्र प्रदेश की नई एनडीए सरकार में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं। बाकी मंत्री तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से हैं। चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रियों की सूची राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर को मंगलवार शाम को भेज दी  थी। विजयवाड़ा में बुधवार को भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा रहा है।

आंध्र कैबिनेट के मुख्य मंत्री और प्रमुख नेता
आंध्र प्रदेश की नई सरकार के कैबिनेट में चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंदला मनोहर भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल हुए हैं। 

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे कई नेता 
बुधवार सुबह 11:27 बजे राज्यपाल 74 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, चिराग पासवान, बंडी संजय कुमार के साथ-साथ अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए सहयोगी दलों के नेता और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। 

लगा दक्षिण के फिल्मी सितारों का जमघट
शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कई जाने माने सितारों ने भी शिरकत किया। मेगास्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, और मोहन बाबू भी इस अवसर पर मौजूद रहे। चंद्रबाबू नायडू के भतीजे और आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर भी समारोह में पहुंचे। 

कैसे तैयार हुई कैबिनेट की रूपरेखा
मंगलवार देर रात अमरावती में अमित शाह और जे.पी. नड्डा के साथ बैठक के बाद चंद्रबाबू नायडू ने अपने मंत्रिपरिषद को अंतिम रूप दिया। सत्य कुमार यादव आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार की कैबिनेट में एकमात्र भाजपा विधायक हैं जिन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। जन सेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंदला मनोहर और कंदुला दुर्गेश हैं।

कैबिनेट में हर वर्ग को मिली भागीदारी
आंध्र प्रदेश सरकार की नई कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल हैं। वरिष्ठ नेता एन. मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मंत्रियों की सूची में पिछड़ा वर्ग से आठ, अनुसूचित जाति से तीन और अनुसूचित जनजाति से एक व्यक्ति शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से चार-चार मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी से तीन और वैश्य समुदाय से एक को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नायडू सामाजिक और राजनीतिक रूप से शक्तिशाली कम्मा समुदाय से आते हैं, जबकि पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं।

विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने किया शानदार प्रदर्शन
पिछले महीने हुए चुनावों में टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने वाईएसआरसीपी से भारी बहुमत के साथ सत्ता छीनी। इसने 175 सदस्यीय विधानसभा में 164 सीटें हासिल कीं। टीडीपी ने अकेले 135 सीटें जीतीं, जबकि जन सेना पार्टी ने सभी 21 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 10 सीटों में से आठ पर जीत हासिल की। पिछली विधानसभा में वाईएसआरसीपी के 151 सदस्य थे, जो घटकर मात्र 11 रह गए हैं।

Similar News