Anil Kadsur Cyclist: दगा दे गया हर दिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाने वाले साइक्लिस्ट का दिल, कौन था यह सेंचुरी राइडर?

Anil Kadsur Cyclist:बेंगलुरु के जाने-माने साइक्लिस्ट अनिल कादसूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अनिल कादसूर ने बीते 42 महीनों में हर दिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाई थी। वह अपने 1,150 से ज्यादा राइड पूरी कर चुके थे।

Updated On 2024-02-28 06:58:00 IST
बेंगलुरु के जाने-माने साइकलिस्ट अनिल कादूर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।

Anil Kadsur Cyclist death: हर दिन 100 किलोमीटर तक साइकिल चलाने वाले साइक्लिस्ट अनिल कादसूर की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। कादसूर को बीते शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था और कुछ ही देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल कादसूर पूरी दुनिया में मशहूर थे।  कादसूर ने लगातार 42 महीनों तक हर दिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाई थी। इसके साथ ही वह 1,150 से ज्यादा राइड पूरी कर चुके थे। 

साइकिलिंग के द्रोणाचार्य
कादसूर को साइकलिंग की दुनिया का द्रोणाचार्य भी कहा जाता रहा है। कई ऐसे साइक्लिस्ट थे जो सीधे तौर पर अनिल कादसूर से नहीं मिले थे, लेकिन उन्हें अपना गुरु मानते थे। अनिल कादसूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को साइकलिंग से जुड़े टिप्स दिया करते थे। सिखाया करते थे कि साइकिल चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन बातों का नहीं। 

तेजस्वी सूर्या ने निधन पर शोक प्रकट किया
बीजेपी सांसद  तेजस्वी सूर्या ने भी अनिल कादसूर के निधन पर शोक प्रकट किया। तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि यह जानकारी काफी दुख हुआ कि साइक्लिस्ट अनिल कादूर की मौत से दुखी हूं। उन्हें सेंचुरी राइडर भी कहा जाता था। पिछले 1500 दिनों में उन्होंने हर दिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाई थी। वह बेंगलुरु साउथ में एक जाने माने शख्स थे। वह मेरे जैसे कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। हम में से कई लोग उन्हें हर दिन बेंगलुरु शहर में साइकिल चलाते हुए देखा है। मैं उनके परिवार के प्रति सवंदेनाएं प्रकट करता हूं। ऊं शांति

कौन थे अनिल कादसूर (Who was Anil kadsur? )
अनिल कादसूर एक ऐसे साइक्लिस्ट थे जिन्होंने साइकलिंग में अपनी जर्नी की शुरुआत अगस्त 2022 में की थी। हर दिन करीब 100 किलोमीटर साइकिल चलाने के कारण अनिल कादसूर को सेंचुरी राइडर के नाम से भी जाना जाता रहा है। इसी साल 31 जनवरी को कादसूर ने अपनी डेली 100 किलोमीटर की साइकिल राइड पूरी होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से लगातार उन्हें बधाईंयां मिल रही थी। हालांकि, महज चार दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। 

हर दिन अल सुबह जग जाया करते थे अनिल कादसूर
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अनिल कादसूर हर दिन करीब 2.30 बजे सोकर उठ जाया करते थे और तीन बजे तक साइकलिंग करते थे। इसके बाद शाम सात बजे तक अपनी 100 किलोमीटर की राइड पूरी कर लिया करते थे। अपनी 100 किलोमीटर की डेली राइड खत्म करके ही घर पहुंचा करते थे। सोशल मीडिया पर भी काफी संख्या में लोग अनिल कादसूर को फॉलो किया करते थे। 

table { width: 100%; border-collapse: collapse; margin: 20px 0; } th, td { padding: 12px; text-align: left; border-bottom: 1px solid #ddd; } th { background-color: #f2f2f2; } जानिए किन कारणों से हो सकती है एक साइक्लिस्ट की मौत: 

कारण विवरण
उम्र उम्र के साथ, अधिक उम्र के साइक्लिस्टों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
शारीरिक क्षमता शारीरिक क्षमता में कमी भी दिल का दौरा पड़ने का एक कारण हो सकता है। 
ब्ल्ड प्रेशर हाई ब्ल्ड प्रेशर भीह हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
आहार अच्छा आहार न लेना और अधिक तली और तैलीय खाना भी दिल के कमजोर होने की वजह हो सकता हैञ
स्ट्रेस ऊब, तनाव, और स्ट्रेस साइकलिस्ट की स्वास्थ्य को कमजोर कर सकते हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकते हैं।
धूप का अधिक सामर्थ्य लंबे समय तक धूप में बिताना और जरूरत से ज्यादा मेहनत करना भी दिल को कमजोर बना सकता है।
कसरत जरूरत से ज्यादा और अनियमित ढंग से कसरत करना भी दिल को कमजोर कर सकता है। 
धूप  धूप में ज्यादा समय बिताने से होने वाली थकान और जलन से भी दिल का दौरा पड़ने का डर रहता है। 

Similar News