अमित शाह के पास खुद की कार नहीं, 24 हजार कैश: पत्नी सोनल शाह ज्यादा अमीर, जानिए केंद्रीय गृह मंत्री की कितनी संपत्ति?

Amit Shah Assets Poll Affidavit Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार, 19 अप्रैल को ठीक 12 बजकर 29 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया। यह विजय मुहूर्त था। वे गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कभी यहां से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी को लोगों ने सांसद चुना था।

Updated On 2024-04-20 08:59:00 IST
Amit Shah

Amit Shah Assets Poll Affidavit Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार, 19 को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन जिस समय दाखिल किया गया, घड़ी की सुइयां 12 बजकर 29 मिनट दिखा रही थीं। इस वक्त विजय मुहूर्त था। गांधीनगर सीट अमित शाह के लिए महत्वपूर्ण है। यहां उन्होंने बीते 30 सालों के अपने राजनीतिक करियर में बूथ कार्यकर्ता से एक सांसद तक का सफर तय किया है। 

शाह ने जिला कलेक्टर एमके दवे को अपना नामांकन पत्र सौंपते हुए कहा कि जिस सीट से लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिनिधित्व किया, उस सीट का नेतृत्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। यह लोकसभा चुनाव विकसित भारत के लिए एक मजबूत नींव बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक शानदार तीसरा जनादेश देने के लिए है। 

Amit Shah

अमित शाह के पास खुद की कोई कार नहीं
अमित शाह ने नामांकन के साथ हलफनामा दाखिल किया। जिसमें उन्होंने लिखकर दिया है कि उनके पास खुद की कोई कार नहीं है। वह खेती करते हैं। समाजिक कार्यकर्ता भी हैं। कमाई का जरिया बतौर सांसदी मिलने वाली तनख्वाह, घर-जमीन से मिलने वाला किराया, खेती और शेयर डिविडेंड है। उन्होंने अपने ऊपर दर्ज तीन क्रिमिनल केसेज का भी खुलासा किया है। अमित शाह से ज्यादा उनकी पत्नी सोनल शाह अमीर हैं। 

जानिए क्या-क्या है अमित शाह के पास?

संपत्ति क्या-क्या है?
कार नहीं
चल-अचल संपत्ति 20 करोड़ की चल संपत्ति, 16 करोड़ की अचल संपत्ति।
पत्नी के पास कितनी संपत्ति चल संपत्ति 22.46 करोड़, अचल संपत्ति 9 करोड़, 26.32 लाख का कर्ज।
लोन 15.77 लाख।
नकदी 24,164 रुपए।
गहने 72 लाख के गहने, इसमें 8.76 लाख रुपए कीमत के खुद खरीदे हैं। 
पत्नी के पास गहने 1.10 करोड़ के गहने, इसमें 1620 ग्राम सोना और 63 कैरेट के हीरे के गहने।
सालाना कमाई 2022-23 में 75.09 लाख।
पत्नी की सालाना कमाई 39.54 लाख।
आपराधिक केस 03।

2019 में साढ़े 5 लाख वोटों से जीता था चुनाव
अमित शाह ने कहा कि सांसद बनने से पहले मैं यहां से विधायक था। जब भी मैंने गांधीनगर के लोगों से वोट मांगा, उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। शाह ने बताया कि 2019 से उनके निर्वाचन क्षेत्र में 22,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। शाह ने 2019 में गांधीनगर सीट 5.56 लाख वोटों के भारी अंतर से जीती थी। 

7 मई को एक दिन में सभी सीटों पर मतदान
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। यहां एक ही दिन तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी।अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। 
 

Similar News