Jeevan Raksha meddle: प्रयागराज के छिवकी स्टेशन में महिला की जान बचाने वाले कांस्टेबल सहित 22 लोगों को जीवन रक्षा पदक

Jeevan Raksha Medal : आपात स्थित में जरूतमंदों की जान बचाने वाले 22 लोगों को जीवन रक्षक पदक अवार्ड किए गए हैं। RPSF जवान शशिकांत कुमार भी शामिल हैं।

Updated On 2024-01-26 11:42:00 IST
Jeevan Raksha meddle-2023

Jeevan Raksha Medal : प्रयागराज के छिवकी स्टेशन में ट्रेन से गिरी महिला की जान बचाने वाले आरपीएसएफ जवान शशिकांत कुमार सहित देशभर के 22 लोगों को जीवन रक्षक पदक अवार्ड किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को यह पदक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेडल देकर सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार- 2023 अवार्ड किए हैं। इनमें 3 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 7 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 21 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे।   

जीवन रक्षा पदक पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय  कार्य के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं  जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र  व एकमुश्त मौद्रिक भत्ता दिए जाते हैं।  

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

  • मास्टर एंथोनी वनमाविया (मरणोपरांत), मिजोरम
  • मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत), मिजोरम
  • सूरज आर (मरणोपरांत), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

उत्तम जीवन रक्षा पदक

  • साहिल बिस्सो लाड, गोवा
  • काजल कुमारी, झारखण्ड
  • नवीन कुमार डी, तेलंगाना
  • विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन
  • हवलदार शेरा राम, रक्षा मंत्रालय
  • मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
  • नरेश कुमार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी

जीवन रक्षा पदक

  • एमएस अनिल कुमार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • जीतम परमेश्वर राव, आंध्र प्रदेश
  • समरजीत बसुमतारी, असम
  • सुदेश कुमार, चंडीगढ़
  • जस्टिन जॉर्ज, केरल
  • विल्सन, केरल
  • पद्मा थिनलास, लद्दाख
  • मोहम्मद अफजल, लद्दाख
  • आदिका राजाराम पाटिल, महाराष्ट्र
  • प्रियंका भारत काले, महाराष्ट्र
  • सोनाली सुनील बालोदे, महाराष्ट्र
  • मारिया माइकल ए, तमिलनाडु
     
Tags:    

Similar News