कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म केस: चारों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, क्राइम सीन किया रीक्रिएट
kolkata Gang Rape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 25 जून को लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार (4 जुलाई) को पुलिस ने घटना को लेकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया।
kolkata Gang Rape Case
kolkata Gang Rape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 25 जून को लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने घिनौनी हरकत करने वाले चार दरिंदों को गिरफ्तार किया। चारों से पूछताछ चल रही है। शुक्रवार (4 जुलाई) को पुलिस ने घटना को लेकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। पुलिस चारों आरोपियों को लेकर घटनास्थल (साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज) पहुंची। आरोपियों ने घटना को कैसे अंजाम दिया? पुलिस ने पूरा सीन रीक्रिएट किया। प्रक्रिया में करीब चार घंटे लगे। इसके बाद पुलिस सभी को वापस थाने लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जो सबूत मिले हैं। अब उनकी जांच की जाएगी।
जानिए पूरा मामला
कोलकाता के कस्बा क्षेत्र में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के भीतर 25 जून केा छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। दरिंदों ने आरोपियों शाम 7.30 बजे से रात 10.50 बजे तक छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की। छात्रा रोती रही। चीखती रही। चिल्लाती रही। छात्रा ने छोड़ देने की गुहार लगाई। आरोपियों के पैद छुए, लेकिन दिरंदों का दिल नहीं पसीजा। आरोपी छात्रा को जबरन खींचकर गार्ड रूम ले गए और दरिंदगी की। विरोध करने पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।
इन दरिंदों छात्रा से किया रेप
28 जून को पीड़ित छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने 30 जून मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया। कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच फिलहाल कोलकाता पुलिस का डिटेक्टिव डिपार्टमेंट कर रहा है।