Trade Deal: भारत-ओमान व्यापारिक समझौता फाइनल! 5 साल में 12 देशों से चर्चा; जानें डिटेल

भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत पूरी कर ली है। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊंचाई देगा। जानें, भारत के हालिया FTA और भविष्य की व्यापार योजनाएं।

Updated On 2025-08-10 13:48:00 IST

भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी, हस्ताक्षर जल्द

India Oman Trade Deal-2025: भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत लगभग पूरी हो गई। उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में बताया कि CEPA का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हालांकि, अभी फाइनल हस्ताक्षर नहीं हुए। जल्द ही इसके लिए तारीख तय करेंगे।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर हिशाम के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारत-ओमान CEPA लागू होने से मिडिल ईस्ट (मध्य-पूर्व) में भारत का व्यापारिक प्रभाव मजबूत होगा। यह समझौता न सिर्फ निवेश बढ़ाएगा, बल्कि नए रोजगार और आर्थिक अवसर भी पैदा करेगा।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि पिछले 5 सालों में करीब 12 देशों से व्यापारिक समझौतों के लिए प्रयास हुए। कुछ देशों से ट्रेड डील फाइनल कर ली गई है। जबकि, कुछ देशों से बातचीत चल रही है। वहीं कुछ देशों से चर्चा फाइनल स्तर पर है।

भारत के हालिया व्यापार समझौते (पिछले 5 वर्षों में)

  • भारत-मॉरीशस CECPA -2021
  • भारत-यूएई CEPA- 2022
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया ECTA -2022
  • भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) TEPA-2024 (जल्द लागू)
  • भारत-यूके CETA -2025 (अभी लागू होना बाकी)

भारत के प्रमुख व्यापार समझौते (प्रक्रियाधीन ) 

  • भारत-यूरोपीय संघ FTA
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया CECA
  • भारत-श्रीलंका आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग समझौता
  • भारत-पेरू FTA
  • भारत-चिली CEPA
  • भारत-न्यूज़ीलैंड FTA
  • भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता

भारत-ओमान संबंधों की पृष्ठभूमि

भारत और ओमान के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध काफी पुराने हैं। दोनों देशों के बीच 1955 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। 2008 में इन्हें रणनीतिक साझेदारी के तौर पर अपग्रेड किया गया। अब इन्हें नई उचाइयां देने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News