30 लाख सैनिक के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी: ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा ने जारी किया जबरदस्त सॉन्ग, देखें Video

भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सैनिकों के सपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर पर एक सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। देखें वीडियो

Updated On 2025-05-19 22:07:00 IST

Operation Sindoor Song: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' का पूरा देश समर्थन कर रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सैनिकों के सपोर्ट में एक जबरदस्त सॉन्ग रिलीज किया है।इस गाने को पार्टी के सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल '30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी' है।

सैनिकों के सपोर्ट में भाजपा ने रिलीज किया सॉन्ग
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा - "30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी! निशानी देख लो, ये निशानी... कहानी हो गई है, शुरू कहानी! #OperationSindoor जारी है।"

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नृशंस हमले के बाद सेना ने बदले के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई थी, जिनके धर्म की पहचान करने के बाद उन्हें गोलियों से भून दिया गया था। भारतीय सेना ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार किए हैं।

Similar News