Ayodhya Ram Mandir: राम दरबार सहित 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा, हीरे और सोने-चांदी के आभूषणों से रामलला का शृंगार

Ayodhya Ram Mandir pran pratishtha: 'अयोध्या राम मंदिर' में गुरुवार (5 जून) को राम दरबार सहित 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने बेशकीमती धनुष-बाण, गदा, कुंडल, हार और मुकुट धारण किए।

Updated On 2025-06-05 12:25:00 IST

Ayodhya Ram Mandir pran pratishtha: उत्तर प्रदेश के 'अयोध्या राम मंदिर' में गुरुवार (5 जून) को राम दरबार सहित 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। 101 पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। मंत्रोच्चारण के बाद मूर्तियों में बंधी आंखों की पट्‌टी खोली गई। आईना दिखाया गया। मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की गई है। प्रभु श्रीराम, मां सीता सहित चारों भाई बेशकीमती धनुष-बाण, गदा, कुंडल, हार और मुकुट आदि धारण किए हैं। धर्माचार्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। CM योगी ने राम दरबार का पूजन किया।

प्राण प्रतिष्ठा में 350 लोगों को आमंत्रण 
सूरत के हीरा व्यापारी ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने आभूषण दान किया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 350 लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित देश भर के साधु संत हैं। मूर्ति को जयपुर में तैयार किया है। मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर से बनी है। इसमें भगवान श्रीराम और सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। भरत और हनुमान जी भगवान श्रीराम के चरणों के पास बैठे हैं। इस सफेद रंग के ट्रक में लाया गया है।

इन मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा
मंदिर की पहली मंजिल पर मुख्य राम दरबार के साथ-साथ सात अन्य उप मंदिरों में भी विभिन्न देवताओं और महापुरुषों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। परकोटे के ईशान कोण में शिवलिंग, आग्नेय दिशा में भगवान गणेश, दक्षिण के मध्य में हनुमान जी, नैऋत्य कोण में सूर्य देव, वायव्य दिशा में मां भगवती और उत्तर दिशा के मध्य भाग में माता अन्नपूर्णा की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की गई। साथ ही सप्त मंडपम में स्थित उप मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, माता अहिल्या और शबरी जी की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं। 

चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचे आभूषण
बेशकीमती आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रुबी से 11 मुकुट बनाए गए। गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक, चारों भाइयों के लिए बड़े चार और छोटे 3 धनुष बनाए गए। चार तुणीर बनाए गए, साथ में तीन गदा और चांवर भी बनाए गए। इन आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन से सरकार के सहयोग से अयोध्या लाया गया। इसे आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को दान किया गया। 

ये निर्माण होगा अभी बाकी
बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। दिसंबर, 2025 तक राम मंदिर पूरा होगा। राममंदिर के बाहर बने परकोटों के बीच रास्ता नवंबर 2025 तक बनकर तैयार होगा। इसके अलावा राम मंदिर के चारों तरफ 4 किमी लंबाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण बाकी है। 11 गेट बनने हैं। कुबेर टीला के पास क्षीरेश्वर मंदिर के सामने गेट नंबर 11 है, यहां से फिलहाल VIP एंट्री करवाई जाती है। गेट नंबर 3 निर्माणाधीन है और गेट नंबर 2 से लोग दर्शन करने जाते हैं, मगर इसको भी नए सिरे से भव्य बनाया जाना है।

Live Updates
2025-06-05 11:59 IST

CM योगी ने की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए। सीएम योगी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की। 


Tags:    

Similar News