अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एक और चमत्कार; सबकुछ जलकर खाक, लेकिन भगवत गीता को नहीं आई आंच
Bhagavad Gita: हमदाबाद प्लेन क्रैश में सब कुछ जलकर खाक हो गया। पक्षी, पशु भी राख हो गए। लोहा तक पिघल गया। भयंकर हादसे और आग के बाद भी एक भागवत गीता सुरक्षित बरामद की गई है। 'भगवत गीता' को आंच तक नहीं आई।
Bhagavad Gita: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ। एयरपोर्ट से एअर इंडिया विमान ने उड़ान भरी। टेकऑफ के दो मिनट बाद विमान क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही धमाका हुआ। आग का गोला बन गया। चंद सेकेंड में सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद पक्षी, पशु भी खाक हो गए। लोहा तक पिघल गया। इतने भयंकर हादसे और आग के बाद भी घटनास्थल से एक 'भागवत गीता' सुरक्षित बरामद की गई। 'भगवत गीता' को आंच तक नहीं आई। यह चमत्कार कैसे हुआ? आइए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जानते हैं।
देवी-देवताओं की तस्वीर सुरक्षित
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहत-बचाव कार्य में लगा युवक हाथों में सुरक्षित भागवत गीता लिए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भागवत गीता के कवर का कुछ पार्ट जला है। शुरुआत के एकाध पन्ने पर भी आग से जलने के निशान हैं। अंदर के सभी पन्ने और किताब में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीर को कुछ नहीं हुआ है। युवक ने बताया-इतनी भीषण आग के बाद भी 'गीता' सलामत बच गई।
कोई मान रहा चमत्कार तो कुछ बता रहे अंधविश्वास
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास फैलाना कह रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह पुस्तक किसी यात्री के लगेज में रही होगी। जो सुरक्षित बच गई है। पुस्तक को दिखाने वाला युवक कह रहा है कि हम यह मान सकते हैं कि भगवान का मैसेज है कि आप भगवान की वाणी की ओर लौटें।
विश्वास भी सुरक्षितबता दें कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से एअर इंडिया विमान ने गुरुवार(12 जून) को दोपहर 1.38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ के दो मिनट बाद 1.40 बजे विमान क्रैश हो गया। बिल्डिंग से टकराकर जमीन पर गिरते ही धमाका हुआ। आग का गोला बन गया। हादसे में 241 यात्री सहित 275 लोगों की मौत हो गई। पूर्व CM विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स की भी जान गई। ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार की जान बच गई। विश्वास कुमार की जान बचना भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। विश्वास ने कहा भी है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वो कैसे जिंदा बच गए।