कोकिलाबेन: उद्योगपति मुकेश अंबानी की मां बीमार, मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती

उद्योगपति मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन की तबीयत बिगड़ी। शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में कराया गया भर्ती। जानें ताजा अपडेट

Updated On 2025-08-22 10:14:00 IST

कोकिलाबेन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंचा अंबानी परिवार 

Kokilaben Ambani Health Update: उद्योगपति रिलायंस समूह के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की माँ कोकिलाबेन अंबानी बीमार हैं। शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 91 वर्षीय कोकिलाबेन रिलायंस के संस्थापक दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं।

कोकिलाबेन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल, कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन सोशल मीडिया में जारी एक वीडियो में जिस तरीके से अंबानी परिवार दक्षिण मुंबई स्थित रिलायंस अस्पताल के लिए एक साथ रवाना हो रहा है, उसे देखते उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएँ बढ़ गई है। उनकी बढ़ती उम्र ने स्थिति की गंभीरता को लेकर आशंकाएँ बढ़ा दी हैं। 



Tags:    

Similar News