Zakir Khan Health Issues: जाकिर खान ने इस बीमारी की वजह से लिया करियर ब्रेक, कहां- एक उम्र के बाद दिखते हैं लक्षण
Zakir Khan Health Issues: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने सेहत को प्राथमिकता देने के लिए काम से ब्रेक ले लिया है। अगर आप ऐसा कुछ कर रहे हैं, तो उनकी इस बात पर जरूर ध्यान दें।
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान (Image: zakirkhan_208)
Zakir khan Health Issues: स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए मुस्कान बिखरने वाले जाकिर खान ने अपने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण बात बताई है।
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अपने जीवन में लगातार कार्य कर रहे हैं, और सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आपको उनकी इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
2 घंटे से ज्यादा नहीं सोते थे
गल्फ न्यूज से चर्चा के दौरान जाकिर खान ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वे सिर्फ 2 घंटे की नींद लेते थे। क्योंकि उस वक्त काम के सिलसिले में वो काफी लोगों से मिलते-जुलते थे। हालांकि, शुरुआत में उन्हें लगा कि वे काम के साथ अपनी सेहत संभाल लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि, लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा काम करने की वजह से शरीर को आराम नहीं दे पाएं हैं।
किस बीमारी की वजह से लिया करियर ब्रेक
जाकिर खान ने बताया कि, वे जेनेटिक इलनेस से जूझ रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, लगातार ज्यादा काम और नींद की कमी ने सेहत को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।
ज्यादा काम और कम नींद से बढ़ता है खतरा
डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार कम नींद लेने से शरीर का रिकवरी प्रोसेस कमजोर हो जाता है। साथ ही स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं। इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इसके अलावा पहले से मौजूद जेनेटिक समस्याएं जल्दी उभर सकती हैं।
एक उम्र के बाद क्यों दिखने लगते हैं लक्षण
जानकारी के मुताबकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की सहनशक्ति कम होने लगती है। इतना ही नहीं मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। पुरानी या जेनेटिक बीमारियां एक्टिव हो सकती हैं। इसलिए जाकिर खान ने भी यही बताया कि, लंबे समय तक खुद को नजरअंदाज करने के बाद अब शरीर ने संकेत दे दिए हैं।
जाकिर खान से आम लोग प्रेरणा ले सकते हैं
- देर रात तक काम करने से बचना चाहिए।
- नींद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- लगातार स्ट्रेस में रहने से सेहत बिगड़ सकती है।
- अगर आपके परिवार में किसी तरह की बीमारी रही है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
स्वस्थ रहने के लिए क्या करें
- हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
- काम और आराम के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।
- साल में 2 बार हेल्थ चेकअप कराना चाहिए।
- थकान, दर्द या कमजोरी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
जाकिर खान का करियर ब्रेक लेना यह सिखाता है कि, सफलता की दौड़ में सेहत को पीछे छोड़ देना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए सही समय पर ब्रेक लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।