Sattu Ka Paratha: ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ हेल्दी? ट्राय करें सत्तू का पराठा, जानें आसान रेसिपी

Sattu Ka Paratha: ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं हेल्दी सत्तू का पराठा। जानें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर इस टेस्टी पराठे की आसान रेसिपी।

By :  Desk
Updated On 2025-08-05 10:01:00 IST

बिहार-झारखंड का फेमस सत्तू पराठा बनाने की रेसिपी।

Sattu Ka Paratha: अगर आप सुबह के नाश्ते की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी खाने से करना चाहते हैं तो बिहार और झारखंड का मशहूर सत्तू का पराठा जरूर ट्राय करें। यह पराठा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर है जो आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • घी या तेल – सेंकने के लिए
  • सत्तू – 1 कप
  • लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
  • कलोंजी – 1/2 चम्मच
  • आजवाइन – 1/2 चम्मच
  • प्याज़ – 1 बारीक कटी हुई
  • लहसुन – 4 से 5 कली कद्दूकस हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • अचार का मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा
  • सरसों का तेल – 1 चम्मच

कैसे बनाएं सत्तू का पराठा – जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

स्टेप 1:

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटालें औरर उसमें हल्कानमकक डालें। अबउसमें पानी डालकर नरमगूंथकरथ कर ढककर रख दें।

स्टेप 2:

अब एक दूसरे बर्तन में सत्तू, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, अजवायन, कलोंजी, नमक, नींबू का रस, आचार का मसाला और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं और भरावन तैयार कर लें।

स्टेप 3:

अब आटे की एक लोई लेकर उसको बेल लें और बीच में सत्तू का भरावन रखकर चारों तरफ से बंद करके पराठा बेल लें।

स्टेप 4:

अब गरम तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से घी या सरसों का तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें।

स्टेप 5:

अब तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी सत्तू का पराठा। इसे दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

सर्विंग टिप्स (Serving Tips)

  • आप इसे आम के अचार और दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
  • अगर गरमागरम पराठा पर ऊपर से थोड़ा सा मक्खन रखेंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा।
  • आप चाहें तो हरी चटनी को मिक्सी की बजाय सिलबट्टे पर पीस लें। इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा।

- काजल सोम 

Tags:    

Similar News