Heart Health: हार्ट की साइज बढ़ना कितना है खतरनाक? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और इलाज
Heart Health: दिल का आकार बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण।
दिल का आकार बढ़ने के लक्षण और इलाज।
Heart Health: दिल सेहतमंद रहे तो पूरा शरीर फिट महसूस होता है। दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हैं और इनमें से एक है दिल के आकार का सामान्य से ज्यादा बड़ा हो जाना। मेडिकल भाषा में इसे कार्डियोमेगली कहा जाता है। दिल का आकार बढ़ना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में वक्त रहते इसका सही ट्रीटमेंट जरूरी है।
आज की लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और स्ट्रेस इस समस्या को तेजी से बढ़ा रहे हैं। अगर हार्ट की साइज बढ़ने के शुरुआती लक्षण समय पर पहचान लिए जाएं तो बड़े खतरे से बचा जा सकता है। यह समस्या हार्ट फेल्योर, ब्लड प्रेशर, या वाल्व डिसऑर्डर जैसी बीमारियों की ओर इशारा करती है। आइए जानते हैं इसके लक्षण, कारण और इलाज के विकल्प।
हार्ट की साइज बढ़ने के शुरुआती लक्षण
सांस फूलना: थोड़ा-सा काम करने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना हार्ट की साइज बढ़ने का संकेत हो सकता है।
लगातार थकान: पर्याप्त नींद और आराम के बाद भी थकान और कमजोरी महसूस होना दिल की समस्या से जुड़ा हो सकता है।
धड़कन तेज या अनियमित होना: दिल की धड़कन अचानक तेज होना या असामान्य तरीके से धड़कना हार्ट पर बढ़ते दबाव का लक्षण है।
पैरों और टखनों में सूजन: शरीर में पानी जमा होना और पैरों में सूजन आना इस समस्या का बड़ा संकेत है।
छाती में दर्द या भारीपन: लगातार होने वाला दर्द या दबाव हार्ट की परेशानी का अलार्म हो सकता है।
हार्ट साइज बढ़ने के कारण
- हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय तक रहना
- जन्मजात दिल की बीमारी
- हार्ट वॉल्व की गड़बड़ी
- धूम्रपान और शराब का सेवन
- थायरॉयड या किडनी की समस्या
हार्ट साइज बढ़ने का इलाज
दवाइयां: डॉक्टर ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कंट्रोल करने के लिए दवाइयां देते हैं।
लाइफस्टाइल में बदलाव: संतुलित आहार, रोजाना हल्की एक्सरसाइज और तनाव कम करना बेहद जरूरी है।
सर्जरी या पेसमेकर: गंभीर स्थिति में हार्ट वॉल्व रिपेयर, बाईपास सर्जरी या पेसमेकर लगाने की जरूरत पड़ सकती है।
रेगुलर चेकअप: ईसीजी, ईकोकार्डियोग्राम और ब्लड टेस्ट समय-समय पर करवाना चाहिए।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।