Raw Vs Cooked Tomato: कच्चा टमाटर ज्यादा फायदेमंद है या पका हुआ? हकीकत जानकर हो जाएंगे हैरान
Raw Vs Cooked Tomato: कच्चा टमाटर हो या पका हुआ टमाटर दोनों ही फायदेमंद होते हैं। हालांकि इनके गुणों में थोड़ा बदलाव जरूर आ जाता है।
कच्चे और पके टमाटर दोनों ही फायदेमंद होते हैं।
Raw Vs Cooked Tomato: टमाटर लगभग हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। कभी सलाद में कच्चा टमाटर, तो कभी सब्जी और दाल में पका हुआ टमाटर हम इसे रोज़ाना किसी न किसी रूप में खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कच्चा टमाटर ज्यादा फायदेमंद होता है या पका हुआ?
अक्सर लोग मानते हैं कि कच्ची सब्जियां ज्यादा हेल्दी होती हैं, लेकिन टमाटर के मामले में सच्चाई थोड़ी अलग है। पोषण के लिहाज से कच्चा और पका टमाटर, दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। आइए जानते हैं पूरी हकीकत।
कच्चा टमाटर खाने के फायदे
कच्चा टमाटर विटामिन C से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और कब्ज की समस्या कम होती है।
इसके अलावा कच्चे टमाटर में कैलोरी कम होती है, इसलिए वजन घटाने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है। सलाद के रूप में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
पके टमाटर के फायदे
पका हुआ टमाटर लाइकोपीन का बेहतरीन स्रोत होता है। लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो दिल की सेहत सुधारने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। खास बात यह है कि टमाटर पकाने से लाइकोपीन की मात्रा और भी बढ़ जाती है।
पका हुआ टमाटर आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
कच्चा बनाम पका: क्या कहती है रिसर्च
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे टमाटर में विटामिन C ज्यादा होता है, जबकि पके टमाटर में लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं। यानी दोनों ही रूपों में टमाटर शरीर को अलग-अलग फायदे देता है।
किसे क्या खाना चाहिए
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कच्चा टमाटर ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं अगर दिल की सेहत, स्किन और एंटी-एजिंग पर फोकस है, तो पका हुआ टमाटर बेहतर विकल्प माना जाता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)