Teachers Day 2024: 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस? पहले उपराष्ट्रपति से क्या है कनेक्शन, जानें यहां

Teachers Day 2024: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। उन्होंने ने ही अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के तौर में मनाने को कहा था।

Updated On 2024-09-04 12:43:00 IST
Teachers Day 2024

Teachers Day 2024: भारत में हर साल 5 सितंबर को बड़ी ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आदर प्रकट करने के लिए समर्पित है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 5 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कहानी है।

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?(Teachers Day 2024)
5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का मुख्य कारण यह है कि यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया, और उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ें: Happy Teachers Day Wishes: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को भेजें खास अंदाज में शुभकामनाएं संदेश  

सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी में हुआ था। एक प्रख्यात दार्शनिक, लेखक, शिक्षक और राजनेता राधाकृष्णन ने भारत के बौद्धिक और शैक्षिक परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था।

मेरे जन्मदिन की जगह शिक्षक दिवस मनाओ: सर्वपल्ली राधाकृष्णन
जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ पूर्व छात्रों ने उनके जन्मदिन को मनाने के लिए उनसे संपर्क किया। इस पर डॉ. राधाकृष्णन ने सुझाव दिया कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। यह उनके शिक्षकों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनेगा। उनके इस विनम्र और आदर्शपूर्ण सुझाव को मानते हुए, 1962 से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। तब से भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Teachers Day Gift Ideas: अपने पसंदीदा टीचर का दिन बनाना है खास, तो उन्हें दें ये 7 बेहतरीन तोहफे

शिक्षकों को धन्यवाद देने का दिन(Teachers Day)
शिक्षक दिवस सिर्फ़ शिक्षकों का सम्मान करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उनके योगदान को याद करने और उन्हें धन्यवाद देने का भी दिन है। हमें अपने शिक्षकों के प्रति हमेशा आभारी रहना चाहिए।

स्कूल और कॉलेज में होते हैं कई कार्यक्रम
यह दिन छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। छात्र अपने शिक्षकों को कार्ड, फूल और उपहार देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

Similar News