Shaheed Diwas 2025: महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानें 30 जनवरी का इतिहास और महत्व

Shaheed Diwas 2025: Shaheed Diwas 2025: देश के इतिहास में 30 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन हर साल देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।

Updated On 2025-01-30 10:36:00 IST
Shaheed Diwas 2025: महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानें 30 जनवरी का इतिहास और महत्व ।

Shaheed Diwas 2025: देश के इतिहास में 30 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन हर साल देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम, मोहनदास करमचंद गांधी है, जिन्हें पूरा देश बापू जी के नाम से भी जानता है। महात्मा गांधी जी ने भारत को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए और अथक प्रयासों के बाद आखिरकार देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराया। लेकिन आजादी के कुछ ही महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या कर दी गई थी। 

इसलिए हर साल महात्मा गांधी द्वारा देश की स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और असाधारण कार्यों को याद करते हुए ही 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस (Martyr's Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महात्मा गांधी के बलिदान और उनके द्वारा चलाए गए अहिंसा के सिद्धांतों की याद दिलाता है। यह दिन विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत के अहिंसक स्वतंत्रता संग्राम के नेता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

30 जनवरी को मनाया जाता है शहीदी दिवस? 
भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के कुछ महीनों बाद ही, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दुखद घटना के कारण, हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और इसे महात्मा गांधी के बलिदान के रूप में शहीद दिवस (Martyr's Day) के रूप में भी श्रद्धांजलि दी जाती है।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, और राष्ट्रवाद के आदर्शों से प्रेरित था, जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और पूरी दुनिया में उनके विचारों को सम्मानित किया।

शहीद दिवस: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का महत्व 
30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन भारत के उन वीर सपूतों को याद किया जाता हैं जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन विशेष रूप से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। शहीद दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य उच्च अधिकारी राजघाट पर जाकर गांधी जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।

इसके बाद, पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाता है, ताकि महात्मा गांधी सहित अन्य वीर शहीदों की कुर्बानियों को सम्मानित किया जा सकें। यह समय होता है जब पूरे देश में एकजुटता और शांति की भावना को साकार किया जाता है, और उनके बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 

Similar News