Sev Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरपूर सेव पराठा, हर कोई करेगा पसंद, सीखें बनाने का तरीका

Sev Paratha Recipe: सेव पराठा स्वाद से भरपूर रेसिपी है जो ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है। इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Updated On 2025-01-04 10:18:00 IST
सेव पराठा बनाने का तरीका।

Sev Paratha Recipe: सेव पराठा देखकर बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। ब्रेकफास्ट के लिए सेव पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बच्चों को सेव पराठे का स्वाद काफी पसंद आता है। सुबह का शेड्यूल काफी बिजी होता है, ऐसे में हर कोई ऐसा नाश्ता पसंद करता है जो कि कम वक्त में तैयार हो जाए और स्वाद से भी भरपूर हो। सेव पराठा इस पैमाने पर खरा उतरता है। 

सेव पराठा की खासियत है कि ये सिर्फ बच्चों को ही नहीं भाता, बल्कि बड़े भी इसे चाव से खाते हैं। आपने अगर कभी सेव पराठा नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

सेव पराठा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा - 2 कप
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चम्मच
पानी - आवश्यकतानुसार
सेव - 1/2 कप
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती - 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
अमचूर पाउडर - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

इसे भी पढ़ें: Matar Appe: ब्रेकफास्ट में मटर अप्पे का उठाएं लुत्फ, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण, खूब आएंगे पसंद

सेव पराठा बनाने की विधि

आटा गूंथना: एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
भरवन तैयार करना: एक प्लेट में सेव, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
पराठा बनाना: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। प्रत्येक लोई को बेलन से बेलकर बीच में सेव का भरवन रखें। किनारों को मोड़कर गोल आकार दें और फिर से बेल लें।
पकाना: एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें।

इसे भी पढ़ें: Coconut Chutney: इडली, डोसा का स्वाद बढ़ा देगी नारियल चटनी, घर में इस तरीके से बनाएं, सभी को खूब भाएगी

सुझाव

  • आप भरवन में अपने स्वाद के अनुसार अन्य सब्जियां जैसे प्याज, गाजर आदि भी डाल सकते हैं।
  • अगर आप चाहें तो पराठे को तंदूर में भी सेंक सकते हैं।
  • गरमागरम सेव पराठा दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें।

Similar News