Coconut Chutney: इडली, डोसा का स्वाद बढ़ा देगी नारियल चटनी, घर में इस तरीके से बनाएं, सभी को खूब भाएगी

coconut chutney recipe
X
नारियल चटनी बनाने का तरीका।
Coconut Chutney: इडली और डोसा के साथ परोसी जाने वाली नारियल की चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Coconut Chutney: नारियल चटनी स्वाद से भरपूर होने के साथ पोषण से भी भरपूर होती है। साउथ इंडियन फूड्स इडली और डोसा के साथ परोसी जाने वाली नारियल चटनी बेहद स्वादिष्ट होती है, जिसे खूब पसंद किया जाता है। नारियल चटनी को कई तरह की डिशेस के साथ भी परोसा जाता है। नारियल चटनी को आप घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।

नारियल चटनी बनाने के लिए ताजा नारियल ही इस्तेमाल करना चाहिए, वरना स्वाद में फर्क आ सकता है। आपने अगर कभी नारियल चटनी नहीं बनाई है तो हमारी बताई विधि की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।

नारियल चटनी के लिए सामग्री
कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2-3 (स्वादानुसार)
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
भुनी हुई चना दाल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
पानी - आवश्यकतानुसार
तड़के के लिए:
तेल - 1 टेबलस्पून
राई - 1/2 चम्मच
उड़द दाल - 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 2-3
करी पत्ते - कुछ

इसे भी पढ़ें: Dry Fruits Laddu: सर्दी में ड्राई फ्रूट्स लड्डू कर देंगे कमाल, 5 चीजें ताकत कर देंगी डबल, सीखें बनाने का तरीका

नारियल चटनी बनाने की विधि
मिक्सर में पीसें: एक मिक्सर में कटा हुआ नारियल, हरी मिर्च, अदरक, भुनी हुई चना दाल, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर मुलायम पेस्ट बना लें।
तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, उड़द दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें। फिर करी पत्ता डालें।
मिलाएं: यह तड़का चटनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
सर्व करें: आपकी नारियल की चटनी तैयार है। इसे इडली, डोसा या अपनी पसंद के अन्य व्यंजन के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Malai Kofta: लंच-डिनर का मज़ा बढ़ा देगा मलाई कोफ्ता, खाते ही सभी के मुंह से निकलेगी तारीफ

टिप्स

  • आप अपनी पसंद के अनुसार हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • अगर आप दही वाली चटनी पसंद करते हैं, तो आप इसमें थोड़ा सा दही भी मिला सकते हैं।
  • ताजा कसा हुआ नारियल का स्वाद बेहतर होता है।
  • चटनी को गाढ़ा या पतला बनाने के लिए पानी की मात्रा को समायोजित कर सकते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story