Lachha Paratha: करवा चौथ की स्पेशल डिशेज में शामिल करें स्वादिष्ट लच्छा पराठा, जानें झटपट बनाने का तरीका

रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देशभर में महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। इस खास मौके पर अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो अपनी स्पेशल डिशेज में लच्छा पराठा शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसपी...

Updated On 2024-10-20 16:46:00 IST
करवा चौथ की स्पेशल डिशेज में शामिल करें स्वादिष्ट लच्छा पराठा, जानें झटपट बनाने का तरीका

Lachha Paratha: रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देशभर में महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो आज हम आपको स्वादिष्ट लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप करवा चौथ के स्पेशल डिशेज में लच्छा पराठा शामिल कर सकती हैं। हालांकि, लच्छा पराठा को बनाना बेहद आसान है साथ ही इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है। 

बनाने की सामग्री

 

  • 2 कप आटा 
  • 10 लहसुन की कलियां 
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 3 कटी हुई हरी मिर्च
  • आधा चम्मच अजवाइन 
  • 3 चम्मच देसी घी
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1 चम्मच बटर 

बनाने का तरीका 

  • लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे एक बाउल में आटा छानें। फिर आटे में 1 चम्मच घी डालकर आटा मिलाएं।  
  • इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को सॉफ्ट गूंथ लें। फिर आटा को गूंथने के बाद 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • इससे आपका आटा अच्छे से सॉफ्ट हो जाएगा। दूसरी तरफ लहसुन को छीलकर बारीक काट लें। 
  • फिर एक बाउल में कटा हुआ लहसुन, 3 हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इन सारे मसाले को आटे में मिलाने के बाद 10 मिनट तक आटे पर घी लगाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर रोल बना लें। रोल को गोलाई में फोल्ड करते जाएं ताकि लच्छा आसानी से बन जाए।
  • इसके बाद इस लोई को रोटी की तरह बेल लें और घी लगाकर दूसरी तरफ से भी बेल लें। अब गैस पर हल्का तेल डालकर गर्मम करें। 
  • फिर पराठा को तवे पर रखकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
  • जिससे पराठा अच्छी तरह से तैयार हो जाए। अब इसे पनीर की सब्जी या अचार के साथ आनंद लें। 

Similar News