Vijayadashami 2024: दशहरा आज, ऐसे करें बुराई पर अच्छाई की जीत को सेलिब्रेट; अपनों को भेजें शानदार शुभकामना संदेश

Happy Dussehra 2024: विजयादशमी यानी दशहरा के धूम पूरे देश में है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दशहरे पर शानदार शुभकामना संदेश भेजकर अपनों को बधाई दें।

Updated On 2024-10-12 14:00:00 IST
happy vijayadashmi 2024

Vijayadashami, Dussehra 2024 Wishes Quotes in Hindi: विजयादशमी जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, भारत में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हर साल दशहरा नवरात्रि के नौ दिवसीय उत्सव के बाद 10वें दिन मनाया जाता है। इस बार 12 अक्टूबर, 2024 को पूरे देश में दशहरा का जश्न देखने को मिलेगा। 

यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो पौराणिक महाकाव्य रामायण गाथा से प्रेरित है। दशहरा पर न केवल धार्मिकता की जीत का जश्न मनाया जाता है बल्कि ये नई शुरुआत के लिए शुभ समय का भी प्रतीक है। कई लोग इस अवसर पर नए कार्य शुरू करते हैं ताकी उन्हें समृद्धि और सफलता मिले। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को दशहरा की बधाईयां भेजते हैं। यहां आपको किछ ऐसे खास संदेश, मैसेज और कोट्स बता रहे हैं, जिसे आप अपने परिवार, दोस्तों, ऑफिस कलीग्स को दशहरा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

यह दशहरा आपके हर काम में समृद्धि, खुशी और सफलता लाए। आने वाले शानदार वर्ष के लिए शुभकामनाएं!

 

यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि अंत में हमेशा अच्छाई की जीत होती है। हैप्पी दशहरा!

 

आपके जीवन में सच्चाई और अच्छाई बनी रहे और आपको ज्ञान का आशीर्वाद मिले। हैप्पी दशहरा!

 

मां दुर्गा आपके जीवन से सभी बुराइयों को दूर करें। आपको और आपके परिवार को दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

 

आइए अपने जीवन से सभी नकारात्मकता को दूर करें और इस दिन को जश्न के साथ मनाएं। हैप्पी दशहरा!

 

आपका मार्ग सदैव सफलता से प्रकाशित रहे। आपको दशहरा की शुभकामनाएं!

 

 

Similar News