Dharamshala Places: धर्मशाला की खूबसूरती का नहीं है कोई सानी, यहां 7 जगहें जरूर बनेंगी खूबसूरत यादें

Dharamshala Places: हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला शहर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां 7 लोकप्रिय जगहों की आप विजिट कर सकते हैं।

Updated On 2024-12-10 13:29:00 IST
धर्मशाला में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।

Dharamshala Places: हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए पहचाना जाता है। शिमला, कुल्लू-मनाली तो पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल है। वहीं, यहां का धर्मशाला शहर की खूबसूरती का कोई भी सानी नहीं है। धर्मशाला एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे विजिट करने के बाद कोई भी शानदार यादें लंबे वक्त के लिए सहेज सकता है। 

धर्मशाला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तिब्बती संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह शहर हिमालय की गोद में बसा हुआ है और यहां की शांत और सुंदर वादियां पर्यटकों को खूब लुभाती हैं।

धर्मशाला में घूमने वाली 7 जगहें

नामग्याल मठ: यह मठ धर्मशाला में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। यह मठ दलाई लामा का निवास स्थान भी है। यहां आप तिब्बती संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

मैक्लोडगंज: मैक्लोडगंज को 'लिटिल ल्हासा' के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति के कई पहलू देखने को मिलेंगे। यहां कई तिब्बती रेस्तरां, दुकानें और मंदिर हैं।

इसे भी पढ़ें: Shimla Popular Places: शिमला में घूमने के लिए 7 जगहें हैं बेहद लोकप्रिय, दिसंबर का टूर बनेगा स्पेशल

त्रिउंड हिल: त्रिउंड हिल एक लोकप्रिय ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है। यहां से आप धर्मशाला और आसपास के पहाड़ों के शानदार दृश्य देख सकते हैं।

भागसू झरना: भागसू झरना एक प्राकृतिक सुंदरता है। यहां आप प्रकृति के नजारे का आनंद ले सकते हैं।

कांगड़ा वैली: कांगड़ा वैली अपनी चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप चाय के बागानों में घूम सकते हैं और ताजी चाय का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pune Popular Places: दिसंबर में पुणे घूमने का बनाएं प्लान, 8 जगहें छू लेंगी आपका दिल, यादगार बनेगा टूर

सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च: यह चर्च ब्रिटिश काल से है और यह धर्मशाला का एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। इसे देखने ढेरों सैलानी पहुंचते हैं।

तिब्बती संग्रहालय: धर्मशाला पहुंचने के बाद आप तिब्बती कल्चर को करीब से जान सकते हैं। इसके लिए तिब्बती म्यूज़ियम में घूमकर आप यहां आप तिब्बती कला और संस्कृति के बारे में जान सकते हैं।

Similar News