Vitamin D Deficiency: सर्दियों में विटामिन डी की कमी पूरी करेंगी 5 चीजें, हड्डियां बनेंगी मजबूत

Vitamin D Deficiency: सर्दियों में विटामिन डी की कमी आम समस्या है। इसे सूर्य प्रकाश के साथ कुछ चीजों की मदद से दूर किया जा सकता है।

Updated On 2024-11-06 11:40:00 IST
विटामिन डी की कमी दूर करने वाली चीजें।

Vitamin D Deficiency: सर्दियों के दिनों में बहुत से लोग विटामिन डी की कमी का सामना करते हैं। विटामिन डी का बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी है, ऐसे में सर्दियों में इसके संपर्क में कम आने से विटामिन डी कम हो सकता है। विटामिन डी की कमी शरीर में कई गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। 

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में पर्याप्त विटामिन डी होना जरूरी है। आप अगर विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं तो कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। 

विटामिन डी की कमी दूर करेंगी 5 चीजें

मछली
सैमन, मैकेरल और टूना जैसी मछलियाँ विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इनमें फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इनके सेवन से सर्दियों में विटामिन डी की कमी दूर की जा सकती है।

अंडे
अंडे की जर्दी में विटामिन डी पाया जाता है। एक बड़ा अंडा आपकी दैनिक विटामिन डी की जरूरत का लगभग 10% पूरा कर सकता है। अंडा खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: Cholesterol Reducing Tips: कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करेंगे 5 नेचुरल तरीके, दिल बन जाएगा मजबूत

दूध और दूध से बने उत्पाद
दूध, दही और पनीर जैसे डेरी प्रोडक्ट्स विटामिन डी से भरपूर होते हैं। कई कंपनियां अपने दूध को विटामिन डी से फोर्टिफाई भी करती हैं।

मशरूम
कुछ प्रकार के मशरूम, खासकर सूरज की रोशनी में उगाए गए मशरूम, विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: Turmeric Water: जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है हल्दी का पानी, वजन घटाने में मददगार; बड़े फायदे जानें

फर्मेंटेड फूड्स
फर्मेंडेट फूड्स यानी किण्वित खाद्य पदार्थ जैसे कि टेम्पेह और कुछ प्रकार के सोयाबीन उत्पादों में विटामिन डी पाया जाता है। इनका सेवन इस विटामिन की कमी को दूर करने में मदद करता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Similar News