Republic Day 2025: आज है 76वां गणतंत्र दिवस, इन 5 हिट गानों के साथ मनाएं देशभक्ति का जश्न; देखें लिस्ट 

Happy Republic Day: देशभर में आज चारों तरफ गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। ऐसे में आज के दिन आपको देशभक्ति से भरें बॉलिवु़ड के ये खास गाने जरूर सुनना चाहिए।

Updated On 2025-01-26 11:34:00 IST
Republic Day 2025: आज है 76वां गणतंत्र दिवस, इन 5 गानों के साथ मनाएं देशभक्ति का जश्न; देखें लिस्ट 

Happy Republic Day 2025: देशभर में आज चारों तरफ गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। हर जगह सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हुए है। दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर स्कूल, कॉलेजों और दफ्तरों में आज के दिन खास प्रकार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह दिन भारत के गणराज्य बनने और भारतीय संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने देश की एकता और विविधता पर गर्व महसूस करते हैं।

देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और परेड आयोजित की जाती हैं, जो देशप्रेम और भारतवासियों की गर्वित भावना को उजागर करती हैं। हमने ऐसे गानों की सूची तैयार की है, जो हर बार सुनने पर देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम को जगाते हैं। इसलिए आज के दिन आपको देशभक्ति से भरें बॉलिवु़ड के ये खास गाने जरूर सुनना चाहिए, जो आपके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना को भर देंगे। ऐसे में हम यहां आपके लिए 5 बेहतरीन गानों की लिस्ट लाएं, जिन्हें आपको जरूर सुनना चाहिए। आइए देखें... 

ये भी पढ़े-ः  गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की ये 5 बेहतरीन फिल्में, परिवार के साथ आप भी जरूर दे

माँ तुझे सलाम
यह गाना ए. आर. रहमान के 'वन्दे मातरम्' एलबम का हिस्सा है, जो देश के प्रति गर्व और देशवासियों की भावना को दर्शाता है। यह गाना फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) में दिखाया गया था, जिसमें अजय देवगन ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस गाने को सोनू निगम और मंमोहित वारिस ने गाया है।

Full View

ऐ मेरे वतन के लोगों
यह गाना उन सैनिकों के नाम है जो अपनी जान की आहुति देकर देश की सुरक्षा करते हैं और भारतीयों को हर खतरे से बचाते हैं। यह गाना उन शहीदों की याद में समर्पित है जिन्होंने सीमा पर अपनी जान दे दी।

Full View

ऐ वतन
यह गाना 2018 की फिल्म 'राजी' का हिस्सा है, जिसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'ऐ वतन' देश के प्रति प्यार और गर्व को जगाने वाला गाना है।

Full View

जय हिंद की सेना 
'जय हिंद की सेना' एक जोश से भरपूर और प्रेरणादायक देशभक्ति गीत है, जिसे शंकर महादेवन ने गाया है। इस गाने में भारतीय सैनिकों की बहादुरी, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित किया गया है। यह गाना खासकर भारतीय सेना की वीरता और देश की रक्षा के लिए उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

Full View

हम लाए हैं तूफ़ान से कश्ती – फिल्म 'नमक हलाल'
'हम लाए हैं तूफ़ान से कश्ती' एक प्रसिद्ध देशभक्ति गीत है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और भारतीयों की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। यह गीत कवि शाहिद दिनकर द्वारा रचित है, जो भारतीय साहित्य और कविता के महान कवि माने जाते हैं। इस गाने के बोल भारतीय जनमानस को प्रेरित करने के लिए हैं और यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवित करता है।

Full View

 

Similar News