Rangoli Designs: भारत माता से अशोक चक्र तक... गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये खास तिरंगा रंगोली डिजाइन्स, सब करेंगे तारीफ

Republic Day Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस की डेकोरेशन को खास बनाने के लिए यदि आप कोई यूनिक आईडिया ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको रंगोली बनाने के कुछ यूनिक आईडिया लाएं है।

Updated On 2025-01-25 10:54:00 IST
Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये खास तिरंगा रंगोली डिजाइन्स, सब करेंगे तारीफ!

Special Rangoli Designs for 76th Republic Day 2025: भारत में कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। इस दिन देशभर के सभी स्कूल से लेकर ऑफिसों तक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ऐसे में आप अपने दफ्तर और स्कूल को गणतंत्र दिवस के मौके पर और भी सुंदर तरीके से सजाने के लिए सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं, जो काफी आकर्षक और सुंदर लगते है।

भारत में हर त्यौहार पर रंगोली बनाई जाती है, क्योंकि त्यौहारों पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस जैसे महापर्व के मौके पर रंगोली डिजाइन के जरिए भारत की विविधता और संस्कृति को मनाने का एक सुंदर तरीका है। यहां हम आपके लिए ऐसे में शानदार और यूनिक रंगोली डिजाइन आईडिया लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस खास दिन पर बना सकते हैं। आइए देखें शानदार लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन...

Republic Day 2025: बेहतरीन रंगोली डिजाइन फोटो 

Independence Day Floral Rangoli

तिरंगा रंगोली: तिरंगे के रंग (केसरिया, सफेद, हरा) का इस्तेमाल कर एक सर्कुलर या त्रिकोणीय डिज़ाइन बनाएं। बीच में अशोक चक्र या भारतीय मानचित्र का एक सिल्हूट भी जोड़ सकते हैं।

Independence Day Rangoli

भारत माता रंगोली: भारत माता की आकृति या चेहरे का चित्र बनाकर उसके चारों ओर तिरंगे के रंगों से फूल या पैटर्न बनाएं। इससे न केवल गणतंत्र दिवस का सम्मान होगा, बल्कि देशभक्ति का संदेश भी मिलेगा।

Bharat mata Rangoli

अशोक चक्र रंगोली: अशोक चक्र का डिज़ाइन बनाकर उसके आस-पास फूलों या पट्टियों के पैटर्न जोड़ें। चक्र का रंग नीला होगा, और इसके आस-पास तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करें।

Ashok Chakra Rangoli

पेड़-पौधों का डिज़ाइन: तिरंगे के रंगों से पत्तियों, फूलों और शाखाओं का डिज़ाइन बनाएं। यह डिज़ाइन प्राकृतिक सौंदर्य और देश के विकास के प्रतीक के रूप में प्रभावी होगा।

Plants and trees rangoli design for republic day

भारत का नक्शा: एक खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन में भारत का नक्शा बनाएं और उसे तिरंगे के रंगों से भरें। इस पर आप प्रमुख स्थलों जैसे काशी, दिल्ली के इंडिया गेट, ताजमहल आदि के प्रतीक भी जोड़ सकते हैं।

India map rangoli design for republic day

इन डिज़ाइनों के साथ आप न केवल गणतंत्र दिवस को खूबसूरत तरीके से मना सकते हैं, बल्कि भारतीयता और देशभक्ति का अहसास भी करवा सकते हैं! 

Similar News