Fig Side Effects: 5 समस्याओं में भूलकर भी न खाएं अंजीर, फायदे की जगह हो जाएगा बड़ा नुकसान
Fig Side Effects: फिग यानी अंजीर वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशन में इन्हें खाना नुकसान पहुंचा सकता है।
अंजीर खाने के नुकसान।
Fig Side Effects: अंजीर को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है पाचन सुधारता है, वजन कंट्रोल करता है और स्किन को ग्लो देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी को अंजीर नहीं खाना चाहिए? जी हां, कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसका सेवन करना फायदे से ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है।
अगर आप बिना सोचे-समझे रोज अंजीर खा रहे हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर डायबिटीज, किडनी या लिवर से जुड़ी दिक्कतों में अंजीर का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं उन 5 हेल्थ कंडीशंस के बारे में, जिनमें भूलकर भी अंजीर नहीं खाना चाहिए।
5 स्वास्थ्य समस्याओं में न खाएं अंजीर
डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक: अंजीर में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। भले ही यह नेचुरल फल हो, लेकिन इसमें मौजूद ग्लूकोज डायबिटिक कंट्रोल को बिगाड़ सकता है।
किडनी स्टोन या किडनी की समस्या में नुकसान: अंजीर में ऑक्सालेट नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है। अगर किसी को पहले से किडनी स्टोन या किडनी वीकनेस की शिकायत है, तो अंजीर से परहेज करना चाहिए।
लिवर की कमजोरी वाले लोगों को बचना चाहिए: लिवर अगर कमजोर है, तो अंजीर में मौजूद शुगर और फाइबर लिवर पर अतिरिक्त लोड डाल सकते हैं। इससे पाचन गड़बड़ा सकता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। इसलिए फैटी लिवर या लिवर इंफेक्शन वालों को अंजीर नहीं खाना चाहिए।
एलर्जी वाले लोगों में हो सकता है रिएक्शन: कई बार अंजीर खाने से कुछ लोगों को स्किन पर एलर्जी, खुजली या सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसा इसके लेटेक्स कंपाउंड की वजह से होता है। अगर पहले कभी अंजीर खाने पर रिएक्शन हुआ है, तो इसे दोबारा न खाएं।
ज्यादा खाने से हो सकती है पेट से जुड़ी समस्या: अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में अगर इसे ज़्यादा मात्रा में खाया जाए तो गैस, ब्लोटिंग और डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। दिन में सिर्फ 1-2 अंजीर खाना ही पर्याप्त है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)