Peanut Shells: मूंगफली के छिलकों को बेकार समझ न फेंकें, इन 5 कामों में हो सकता है इस्तेमाल
Peanut Shells: मूंगफली के छिलकों को ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि इनका कई कामों में उपयोग किया जा सकता है।
मूंगफली के छिलकों के घरेपू उपयोग।
Peanut Peels: अक्सर मूंगफली खाते समय उसके छिलकों को हम बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली के ये छिलके कई कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं? घर से लेकर बागवानी और सेहत तक, इन छिलकों का सही इस्तेमाल न सिर्फ पैसे बचा सकता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होता है।
आज के समय में जब वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में मूंगफली के छिलकों को दोबारा उपयोग में लाना एक स्मार्ट आइडिया हो सकता है। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व कई घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
मूंगफली के छिलकों के 5 उपयोग
पौधों के लिए नेचुरल खाद: मूंगफली के छिलके जैविक पदार्थों से भरपूर होते हैं। इन्हें सुखाकर मिट्टी में मिलाने से यह धीरे-धीरे खाद का काम करते हैं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है और पौधों की ग्रोथ में मदद मिलती है। खासकर किचन गार्डन के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
गार्डन में मल्च के रूप में इस्तेमाल: छिलकों को पौधों के आसपास बिछाने से मिट्टी की नमी बनी रहती है और खरपतवार उगने से रुकते हैं। यह एक तरह से नेचुरल मल्च का काम करता है, जिससे पौधों को गर्मी और ठंड दोनों से सुरक्षा मिलती है।
कंपोस्ट बनाने में सहायक: अगर आप घर में कंपोस्ट बनाते हैं, तो मूंगफली के छिलके उसमें जरूर डालें। यह कंपोस्ट को पोषक तत्वों से भरपूर बनाते हैं और जैविक कचरे को जल्दी सड़ने में मदद करते हैं। इससे तैयार खाद पौधों के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
ईंधन के रूप में उपयोग: ग्रामीण इलाकों में मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल ईंधन के रूप में भी किया जाता है। सूखे छिलके आसानी से जल जाते हैं और हल्की आंच देने के काम आते हैं। यह लकड़ी या कोयले का एक सस्ता और इको-फ्रेंडली विकल्प हो सकता है।
पशुओं के चारे में मिलावट: कुछ जगहों पर मूंगफली के छिलकों को पशुओं के चारे में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही देना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पशुओं के पाचन में सहायक हो सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।