Skin Care Tips: नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, चेहरे का नूर वापस आ जाएगा

Skin Care Tips: चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाना चाहती हैं तो जानिए कैसे नारियल तेल में कुछ चीजें मिलाकर आप पा सकती हैं चमकती त्वचा।

Updated On 2025-10-11 19:35:00 IST

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए नारियल के साथ इन चीजों को लगाएं (Image: Grok)

Skin Care Tips: चेहरे पर चमक लाने के लिए न जाने हम क्या-क्या लगा लेते हैं। कुछ महिलाएं तो हर महीने पार्लर का चक्कर लगती रहती हैं। लेकिन अब वक्त है घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का सहारा लेने का। खासकर नारियल तेल जो त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

बता दें अगर इसमें कुछ खास प्राकृतिक तत्व मिलाए जाएं, तो यह आपकी स्किन को अंदरसे पोषण देकर गहराई तक निखार देता है। आइए जानते हैं कि कैसे नारियल तेल में कुछ आसान चीजें मिलाकर आप अपनी त्वचा को दोबारा जवां और चमकदार बना सकती हैं।

नरियल तेल के साथ इन चीजों को मिलाएं


नारियल तेल और हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और दाग-धब्बों को कम करते हैं। जब इसे नारियल तेल में मिलाया जाता है, तो यह त्वचा की गहराई तक जाकर प्राकृतिक निखार लाता है।

  • एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • यह मिश्रण झाइयां, पिग्मेंटेशन और टैनिंग को कम करता है, साथ ही त्वचा को मुलायम बनाता है।

नारियल तेल और शहद

शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा की नमी को बनाए रखता है। वहीं नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है और सूखापन दूर करता है। इन दोनों का मिश्रण सर्दियों में खासतौर पर बहुत फायदेमंद होता है।

  • एक चम्मच नारियल तेल लेकर एक चम्मच शहद को मिला लें।
  • इसे चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट तक इसी तरह छोड़ दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें और हल्के हाथों से पोंछें।
  • यह त्वचा को मुलायम बनाता है, रूखापन कम करता है और प्राकृतिक ग्लो लाता है।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करते हैं। जब इसे नारियल तेल के साथ मिलाया जाता है, तो यह त्वचा की गहराई से मरम्मत करता है।

  • एक चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर मसाज की तरह लगाएं।
  • 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
  • यह चेहरे की थकान मिटाकर उसे तरोताजा बनाता है और झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है।

नारियल तेल और नींबू का रस

नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो त्वचा के कालेपन और दागों को हल्का करता है। नारियल तेल इसके असर को संतुलित करता है और त्वचा को सूखने नहीं देता।

  • नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू का रस मिला लें।
    चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
  • यह त्वचा को साफ, ताजा और चमकदार बनाता है तथा एक्सेस ऑयल को नियंत्रित करता है।

नारियल तेल और गुलाब जल

अगर आपको किसी खास मौके पर तुरंत ग्लो चाहिए, तो यह उपाय सबसे बेहतर है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है, जबकि नारियल तेल प्राकृतिक नमी का काम करता है।

  • एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
  • रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
  • यह त्वचा को तुरंत चमकदार बनाता है और थकान दूर करता है।

नारियल तेल में मिलाए गए ये घरेलू नुस्खे त्वचा को न केवल चमकदार बनाते हैं, बल्कि उसे भीतर से पोषण भी देते हैं। नियमित उपयोग से त्वचा मुलायम, साफ और स्वस्थ बनती है। इन उपायों की सबसे खास बात यह है कि इनमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News