Giloy Plantation: औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय घर पर लगाना है आसान, इस तरीके से करें देखभाल

Giloy Plantation: गिलोय एक औषधीय गुणों से भरा प्लांट है। इसकी खास प्रॉपर्टीज इसे स्पेशल बना देती हैं। गिलोय को आप घर पर आसानी से प्लांट कर सकते हैं।

Updated On 2025-11-03 11:59:00 IST

घर में गिलोय उगाने का तरीका।

Giloy Plantation: गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा गया है, जिसका अर्थ होता है अमरत्व देने वाली बेल। इसके औषधीय गुण इतने प्रभावशाली हैं कि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने से लेकर खून की सफाई, बुखार में राहत और डायबिटीज़ नियंत्रण तक में मदद करती है। अक्सर लोग गिलोय का जूस या काढ़ा बाजार से खरीदते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अपने घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं।

गिलोय न केवल सेहत के लिए उपयोगी है, बल्कि इसकी हरी बेलें आपके घर के गार्डन की सुंदरता भी बढ़ाती हैं। इसे बालकनी, छत या आंगन में गमले में लगाया जा सकता है और इसकी देखभाल भी बहुत आसान है। चलिए जानते हैं गिलोय लगाने और उसकी देखभाल का सही तरीका।

गिलोय लगाने के लिए सामग्री

  • गिलोय की बेल की कलम (10-12 इंच लंबी)
  • मिट्टी, गोबर की खाद और रेत बराबर मात्रा में
  • मध्यम आकार का गमला या बड़ा पॉट
  • पानी देने के लिए स्प्रे बोतल या मग

गिलोय लगाने की विधि

सबसे पहले गमले में मिट्टी, गोबर खाद और रेत का मिश्रण तैयार करें। अब गिलोय की कलम को 4-5 इंच मिट्टी के अंदर लगाएं। मिट्टी को हल्का दबाएं और ऊपर से थोड़ा पानी छिड़कें। गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप और हवा आती हो। कुछ ही हफ्तों में गिलोय की बेल जड़ पकड़ लेगी और नई पत्तियां निकलने लगेंगी।

गिलोय की देखभाल के उपाय

गिलोय को रोजाना तेज धूप में न रखें, हल्की या आंशिक धूप बेहतर होती है। सप्ताह में 3-4 बार हल्का पानी दें अधिक पानी देने से जड़ सड़ सकती है। हर 15 दिन में थोड़ा जैविक खाद डालें ताकि पौधा मजबूत बना रहे। बेल बढ़ने लगे तो उसे सपोर्ट देने के लिए लकड़ी या तार का सहारा दें।

गिलोय के औषधीय फायदे

  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है।
  • डेंगू और मलेरिया जैसे बुखार में राहत देता है।
  • शरीर से टॉक्सिन निकालकर खून को शुद्ध करता है।
  • डायबिटीज़ और स्किन प्रॉब्लम्स में भी असरदार है।
  • तनाव कम करने और नींद सुधारने में मदद करता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News