Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल दाल मखनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं

अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। जानिए बनाने की आसान विधि।

By :  Desk
Updated On 2025-07-19 19:18:00 IST

रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी रेसिपी 

Dal Makhani Recipe: अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार दाल मखनी घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। मसालेदार और मक्खन से भरपूर यह रेसिपी आपको बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि के बारे में।

दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री-

1 कप साबुत उड़द की दाल

2 चम्मच राजमा

3 चम्मच मक्खन

1/4 कप ताजा क्रीम

2 टमाटर

1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

1 हरी मिर्च

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

नमक स्वादानुसार

1 चम्मच कसूरी मेथी

1/2 चम्मच गरम मसाला

दाल मखनी बनाने की विधि-

1. सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें।

2. अब भीगी हुई दाल और राजमा को प्रेशर कुकर में 5 से 6 सीटी आने तक उबालें।

3. अब एक कड़ाही में 2 चम्मच मक्खन गरम करें।

4. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।

5. अब इसमें पिसा हुआ टमाटर डालकर 5-7 मिनट तक पका लें।

6. जब टमाटर पाक जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भून लें।

7. जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए तब इसमें उबली हुई दाल और राजमा डालकर अच्छे से मिलाएं।

8. अब इसमें ज़रूरत अनुसार पानी डालकर धीमी आंच पर करीब 30 से 40 मिनट तक पका लें।

9. जब दाल गाढ़ी हो जाए तब इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला, 1 चम्मच मक्खन और ताज़ी क्रीम मिलाएं।

10. अब इसे 5 मिनट और पकाएं, और ऊपर से बटर या फ्रेश क्रीम डालकर सर्व करें।

आप इसे गरमागरम बटर नान, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं।




काजल सोम 


Tags:    

Similar News