besan pyaj ka paratha: बोरिंग ब्रेकफास्ट को कहिए बाय, ट्राय कीजिए ये राजस्थानी स्टाइल चटपटा बेसन-प्याज पराठा, बनाना भी बेहद आसान

besan pyaj ka paratha: राजस्थानी खाने की खास बात है इसका देसी स्वाद और सादगी में भी भरपूर मजा। बेसन और प्याज से बना पराठा ना सिर्फ चटपटा होता है, बल्कि पेट भी भरता है।

By :  Desk
Updated On 2025-07-03 13:30:00 IST

besan pyaz ka paratha recipe in hindi

besan pyaz ka paratha: प्याज पराठा स्वाद और सेहत दोनों में शानदार है। राजस्थानी स्टाइल मसाले इसमें देसी तड़का लगा देते हैं। थोड़े से टिप्स के साथ यह पराठा हर किसी का फेवरेट बन सकता है। अगर आप रोज़ाना की रोटी से बोर हो गए हैं, तो यह पराठा बनाकर खा सकते हैं।

बेसन-प्याज का राजस्थानी पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • बेसन – 1 कप
  • प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • लहसुन – 4-5 कलियां (कद्दूकस की हुई)
  • अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (कटा हुआ)
  • तेल – पराठा सेकने के लिए

पराठा बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बड़ी परात में गेहूं का आटा और बेसन डालें। इसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अजवाइन, सभी सूखे मसाले और नमक डालें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालें और सारी चीज़ों को अच्छे से मिला लें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त लेकिन चिकना आटा गूंद लें। प्याज से भी नमी निकलेगी, इसीलिए पानी बहुत कम लगेगा।
  • आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
  • अब आटे की लोई बनाएं और बेलन से गोल पराठा बेल लें। अगर प्याज के कारण पराठा फटे, तो हाथ से हल्के से थपथपा कर भी फैला सकते हैं।
  • तवा गरम करें और पराठा डालें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। हर साइड पर थोड़ा-थोड़ा तेल लगाएं और कुरकुरा होने तक सेकें।
  • गरमा गरम बेसन-प्याज पराठा तैयार है। इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें।

ज़रूरी टिप्स:

  • प्याज से नमी निकलती है, इसलिए पानी बहुत कम डालें वरना आटा गीला हो जाएगा।
  • चाहें तो पराठे में थोड़ा कसूरी मेथी या कसा हुआ मूली भी डाल सकते हैं – स्वाद और बढ़ जाएगा।
  • धीमी आंच पर सेकें ताकि पराठा क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह पक जाए।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News