Makhana Laddu: ताकत बढ़ाने के लिए रोज़ खाएं मखाना लड्डू, इस तरीके से बनाएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Makhana Laddu: मखाना लड्डू में पौष्टिकता और स्वाद का खजाना छिपा हुआ है। रोजाना एक मखाना लड्डू खाने से शरीर में जबरदस्त बदलाव दिख सकते हैं।

Updated On 2025-07-30 11:40:00 IST

मखाना लड्डू बनाने का तरीका एवं फायदे। 

Makhana Laddu: मखाना लड्डू स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। मखाना को सुपरफूड का दर्जा मिला है, वहीं उसके साथ ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन इसे ताकत का खजाना बना देता है। मखाना लड्डू खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो एनर्जी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर कुछ मीठा खाना चाहते हैं लेकिन शुगर या ज्यादा कैलोरीज़ से बचना भी चाहते हैं।

घी, ड्राईफ्रूट्स और मखाना से बना यह लड्डू शरीर को ऊर्जा से भर देता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इसे खा सकता है। खासकर जब मौसम में ठंडक बढ़ने लगे तो यह लड्डू इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसका स्वाद लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है।

मखाना लड्डू बनाने के लिए सामग्री

मखाने – 2 कप

देसी घी – 3 बड़े चम्मच

गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप

काजू, बादाम, अखरोट – 1/2 कप (कटे हुए)

इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

मखाना लड्डू बनाने की विधि

सबसे पहले मखाने लेकर उन्हें धीमी आंच पर घी डालकर कुरकुरा होने तक भून लें। ठंडा होने के बाद मिक्सर में दरदरा पीस लें। काजू, बादाम, अखरोट को भी हल्का भून लें। एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें। जब गुड़ पिघल जाए, तो उसमें मखाने का पाउडर और ड्रायफ्रूट्स मिलाएं। इलायची पाउडर डालें और सब कुछ अच्छे से मिक्स करें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ से लड्डू बनाएं।

मखाना लड्डू के 5 फायदे

एनर्जी बूस्टर

मखाना लड्डू कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और ड्रायफ्रूट्स का शानदार कॉम्बिनेशन हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। खासकर थकान या कमजोरी महसूस करने पर एक लड्डू काफी होता है। इसमें मौजूद गुड़ और घी मेटाबॉलिज्म को भी तेज करते हैं।

डाइजेशन में मददगार

मखाना हाई फाइबर ड्राई फ्रूट्स है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है। इसे रोजाना खाने से कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। देसी घी और इलायची मिलकर गैस और अपच से राहत दिलाते हैं।

वजन कंट्रोल करता है

मखाना लड्डू पेट भरने वाला होता है जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। यह कम कैलोरी में मिलती है लेकिन भूख को शांत करने का काम करती है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है।

हार्ट और हड्डियों के लिए फायदेमंद

मखाने में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कम सोडियम हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखते हैं।

महिलाओं के लिए खास

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कमजोरी महसूस होती है, ऐसे में मखाना लड्डू आयरन, कैल्शियम और ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। प्रेग्नेंसी या पोस्ट-डिलीवरी के समय भी यह लड्डू बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News