Kadhi Pakoda Recipe: कढ़ी पकोड़ा का स्वाद डिनर बना देगा स्पेशल, बनाने का यह तरीका है आसान
Kadhi Pakoda Recipe: कढ़ी पकोड़ा एक पारंपरिक भारतीय रेसिपी है जो खूब पसंद की जाती है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
कढ़ी पकोड़ा बनाने का आसान तरीका।
Kadhi Pakoda Recipe: कढ़ी पकोड़ा भारतीय रसोई की एक ऐसी क्लासिक डिश है, जो कभी भी खाने की टेबल को खास बना देती है। दही और बेसन से बनी कढ़ी में तले हुए बेसन के पकोड़े जब मिलते हैं, तो उनका स्वाद लाजवाब हो जाता है। उत्तर भारत से लेकर राजस्थान और पंजाब तक, हर जगह कढ़ी का अपना अलग अंदाज है, लेकिन उसका बेसिक फ्लेवर हमेशा दिल जीत लेता है।
घर में कढ़ी पकोड़ा बनाना बेहद आसान है बस ज़रूरत है सही अनुपात, धीमी आंच और थोड़े से पेशेंस की। आइए जानते हैं कैसे आप भी बना सकते हैं खट्टी और मलाईदार कढ़ी पकोड़ा जो चावल या रोटी, दोनों के साथ जबरदस्त जमेगी।
कढ़ी पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री
कढ़ी के लिए
- दही - 1 कप
- बेसन - 4 चम्मच
- पानी - 4 कप
- हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हींग - एक चुटकी
- राई, जीरा, करी पत्ता - तड़के के लिए
- तेल - 2 चम्मच
- बेसन - 1 कप
- प्याज - 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च - 2
- अजवाइन - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
कढ़ी पकोड़ा बनाने का तरीका
कढ़ी पकोड़ा एक पारंपरिक डिश है जिसे खूब पसंद किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले बेसन, नमक, अजवाइन, प्याज और हरी मिर्च मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। अब गरम तेल में छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहरे होने तक तलें। इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रखें।
अब एक बाउल में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंटें ताकि गाठें न रहें। इसमें पानी, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला लें।अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और हींग डालकर तड़का लगाएं।
इसके बाद दही-बेसन का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 15-20 मिनट तक पकाएं, जब तक कढ़ी गाढ़ी न हो जाए। अब तले हुए पकोड़ों को तैयार कढ़ी में डाल दें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें ताकि पकोड़े कढ़ी में स्वाद सोख लें।
आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा देसी घी डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।गरमागरम कढ़ी पकोड़ा को उबले चावल या जीरा राइस के साथ परोसें। जो इसे खाएगा आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।