Burger Recipes: देसी स्टाइल बर्गर देखकर बच्चों के मुंह में आएगा पानी, घर पर इस तरीके से करें रेडी

Burger Recipes: बच्चों को खुश करने के लिए आप घर पर बर्गर तैयार कर सकते हैं। इस टेस्टी डिश को देखकर सबके मुंह में पानी आ जाएगा।

Updated On 2026-01-23 13:40:00 IST

घर में बर्गर बनाने का तरीका।

Burger Recipes: बच्चों को बर्गर का नाम सुनते ही खुशी से उछल पड़ते हैं, लेकिन बाजार के बर्गर सेहत के लिए हमेशा अच्छे नहीं माने जाते। ऐसे में अगर वही बर्गर देसी तड़के और घर के शुद्ध सामान से तैयार हो जाए, तो स्वाद के साथ सेहत भी मिल जाती है। देसी स्टाइल बर्गर भारतीय मसालों और सब्जियों से भरपूर होता है, जिसे बच्चे ही नहीं, बड़े भी चाव से खाते हैं।

इस बर्गर की खास बात यह है कि इसमें आलू, सब्जियां और देसी मसालों का ऐसा मेल होता है, जो इसे पूरी तरह इंडियन फ्लेवर देता है। न ज्यादा मेहनत और न ही महंगे इंग्रीडिएंट्स बस थोड़ी सी तैयारी और घर पर बन जाएगा बच्चों का फेवरेट देसी स्टाइल बर्गर। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

बर्गर बनाने के लिए सामग्री

  • बर्गर बन - 4
  • उबले आलू - 3 मध्यम
  • उबली मटर - 1/2 कप
  • बारीक कटा प्याज - 1 छोटा
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स - 1/2 कप
  • मक्खन - सेकने के लिए
  • हरी चटनी - जरूरत अनुसार
  • टमाटर सॉस - जरूरत अनुसार
  • पनीर स्लाइस या चीज - वैकल्पिक

बर्गर बनाने की आसान विधि

घर पर मार्केट स्टाइल बर्गर बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए एक बड़े बाउल में उबले आलू और मटर को अच्छे से मैश कर लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब ब्रेड क्रम्ब्स डालें ताकि मिश्रण बाइंड हो जाए। तैयार मिश्रण से गोल और चपटे पैटी बना लें।

तवे को गर्म करें और थोड़ा सा मक्खन डालें। अब पैटी को तवे पर रखकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें। चाहें तो पैटी को हल्का डीप फ्राई भी कर सकते हैं, लेकिन शैलो फ्राई ज्यादा हेल्दी रहता है।

बर्गर बन को बीच से काटकर हल्का सा मक्खन लगाकर तवे पर सेक लें। नीचे वाले बन पर हरी चटनी लगाएं, फिर तैयार पैटी रखें। इसके ऊपर टमाटर सॉस, पनीर स्लाइस और चाहें तो प्याज-टमाटर की स्लाइस डालें। ऊपर से दूसरा बन रखकर हल्का दबाएं।

देसी स्टाइल बर्गर को गरमा-गरम फ्रेंच फ्राइज या घर की बनी आलू चाट के साथ परोसें। बच्चों की पार्टी हो या शाम का नाश्ता, यह बर्गर हर मौके पर हिट रहेगा। इसका टेस्ट हर उम्र के लोग पसंद करेंगे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News