Apple Kheer Recipe: नवरात्रि में सब पसंद करेंगे सेब की खीर, फलाहार के लिए है परफेक्ट स्वीट डिश
Apple Kheer Recipe: नवरात्रि में फलाहार के तौर पर सेब की खीर बनाई जा सकती है। ये टेस्टी होने के साथ शरीर को ऊर्जा से भर देती है।
सेब की खीर बनाने का तरीका।
Apple Kheer Recipe: सेब की खीर वैसे तो कई भी बनाकर खायी जा सकती है, लेकिन नवरात्रि में इसे खासतौर पर बनाया जा सकता है। सेब की खीर न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि ये खाने के बाद शरीर को ऊर्जा से भर देती है। बहुत से लोग नवरात्रि में पूरे नौ दिनों का उपवास करते हैं, ऐसे में उनके लिए सेब की खीर स्वाद और पोषण के मामले में सोने पर सुहागा हो सकती है।
सामान्य खीर से अलग सेब की खीर में चावल की जगह सेब का इस्तेमाल होता है और दूध व मेवे मिलकर इसे और भी खास बना देते हैं। नवरात्रि फलाहार के दौरान यह डिश ऊर्जा बनाए रखने के साथ स्वाद का मज़ा भी दोगुना कर देती है।
सेब की खीर बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप दूध
- 2 मध्यम आकार के सेब (कद्दूकस किए हुए)
- 2-3 छोटे चम्मच चीनी या शहद (स्वाद अनुसार)
- 1 छोटा चम्मच घी
- 5-6 बादाम (कतरें हुए)
- 5-6 काजू (कतरें हुए)
- 4-5 किशमिश
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
सेब की खीर बनाने का तरीका
सेब की खीर स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भरपूर होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं ताकि खीर का स्वाद और बढ़ जाए।
अब सेब को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर कद्दूकस किया हुआ सेब हल्का सा भून लें। इससे उसका कच्चापन और खट्टापन खत्म हो जाएगा।
इसके बाद उबले हुए गाढ़े दूध में भुना हुआ सेब डालें। अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं। इसमें चीनी या शहद, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। 2-3 मिनट और पकने दें। सेब की स्वादिष्ट खीर तैयार है। इसे ठंडा करके या हल्का गरम दोनों तरह से परोसा जा सकता है।