Home Remedy for Upset Stomach: पेट खराब होने पर देसी नुस्खा आजमाएं, 2 दिन में मिलेगी राहत!
Home Remedy for Upset Stomach: अगर आपका पटे खराब रहता है, तो देसी नुस्खे अजामां कर देखें। रसोई में रखी ये 2 चीजें पेट की समस्या को दूर कर सकती हैं।
पेट खराब होने की समस्या (Image: grok)
Home Remedy for Upset Stomach: पेट खराब होते ही न खाने का मन करता है, और न काम में ध्यान लगता है। ऐसे में हर बार दवा लेना जरूरी नहीं होता, क्योंकि हमारी रसोई में मौजूद कुछ देसी चीजें पेट को दोबारा ठीक कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपको पेट खराब होने पर दो ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो सुरक्षित हैं, और जल्द से जल्द राहत भी देते हैं।
पेट खराब होने के कारण
पेट खराब किसी एक वजह से नहीं होता है। बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन कर लेना।
- बासी खाना खा लेना।
- समय पर भोजन नहीं करना।
- पानी कम पीने की वजह से होता है।
- मानसिक तनाव रहने की वजह से होता है।
- मौसम में अचानक बदलाव की वजह से हो सकता है।
पेट ठीक करने के लिए घरेलू उपाय
अजवाइन का पानी
अजवाइन पेट की समस्याओं के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण पाचन को तेज करने, और गैस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?
- एक गिलास पानी लें।
- उसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें।
- पानी को उबाल लें।
- हल्का गुनगुना होने पर छानकर पिएं।
अजवाइन के पानी के फायदे
- गैस और पेट फूलने में राहत मिलती है।
- पेट दर्द और ऐंठन कम होती है।
- दस्त की समस्या में आराम मिलता है।
- पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- दिन में 1 बार अजवाइन का पानी पी सकते हैं।
सौंफ का पानी
सौंफ को आमतौर पर भोजन के बाद खाया जाता है, लेकिन जब पेट खराब हो, तब इसका पानी और भी फायदेमंद होता है। सौंफ का पानी पेट की जलन को शांत करता है, और पाचन को ठीक रखता है।
सौंफ का पानी बनाने का तरीका
- एक चम्मच सौंफ लें।
- उसे रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें।।
- सुबह पानी को छानकर खाली पेट पिएं या सौंफ को हल्का उबालकर गुनगुना पानी पी सकते हैं।
सौंफ के पानी के फायदे
- दस्त और अपच में राहत मिलती है।
- पेट की जलन और एसिडिटी कम होती है।
- गैस की समस्या दूर होती है।
- पेट को ठंडक और आराम मिलता है।
पेट खराब होने पर क्या खाएं?
- हल्का भोजन करना चाहिए।
- खिचड़ी या दाल-चावल खा सकते हैं।
- उबली हुई सब्जियां खा सकते हैं।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
पेट खराब होने पर किन चीजों से बचें?
- बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।
- तला-भुना और मसालेदार भोजन नहीं करता चाहिए।
- चाय, कॉफी और ठंडे चीजों को नहीं खाना चाहिए।
- ज्यादा मीठा या जंक फूड नहीं खाना चाहिए।
पेट खराब होने पर देसी नुस्खों के जरिए जल्दी राहत मिल सकती है। अजवाइन का पानी, और सौंफ का पानी पेट को आराम देने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। अगर आप भी पेट की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपका पेट बहुत ज्यादा खराब है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।